नौकरी डेस्क, नई दिल्ली इंडियन आर्मी में अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है जो उम्मीदवार भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं लेकिन अभी तक कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है। उन उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। अन्यथा बाद में उम्मीदवारों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएग
1 जून से 15 जून 2026 के बीच इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम देश भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया जाएगा
उम्मीदवारों के पास आज कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में आवेदन करने का अंतिम मौका है। उम्मीदवार अपना फॉर्म भरने के लिए आसानी से निम्नलिखित कदमों को फॉलो कर सकते हैं
रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले joinindianarmy.nic.in नामक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ
अब होमपेज पर Apply/Login लिंक पर क्लिक करें
इसके बाद सभी जानकारी दर्ज करें
अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें
अंत में फॉर्म भरने के बाद भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें
इंडियन आर्मी में अग्निवीर की भर्ती के लिए कक्षा 8वीं से लेकर 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। इसके साथ ही इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का कक्षा दसवीं कुल 45 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है
आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करना होगा। बगैर रजिस्ट्रेशन फीस के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










