NPCIL भर्ती 2026 में बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी का बड़ा मौका

NPCIL भर्ती 2026 में बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी का बड़ा मौका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

NPCIL ET Recruitment 2026 : बिना रिटन एग्जाम दिए गवर्नमेंट जॉब पाने का चांस मिल रहा है। हाल ही में भारत सरकार की कंपनी न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की भर्ती करने का ऐलान किया है। विज्ञापन संख्या 2026/2 के अंतर्गत 300 से ज्यादा रिक्तियां निकाली गई हैं। जिन्हें इस भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। जो भी अभ्यर्थी एनपीसीआईएल में नौकरी लेना चाहते हैं, वो अब इस वैकेंसी में ऑनलाइन फॉर्म सब्मिट कर सकते हैं। एप्लिकेशन लिंक एक्टिव हो चुका है

आवेदन शुरू होने की तिथि: 10 अप्रैल 2026 सुबह 10 बजे से आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026 शाम 4 बजे तक. 10 अप्रैल 2026 सुबह 10 बजे से 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन शुल्क का भुगतान किया जाएगा।

2026 NPCIL ET Bharti: पद विवरण: एग्जीक्यूटिव ट्रेनी क्षेत्र रिक्तियां: मैकेनिकल 125 केमिकल 40 इलेक्ट्रिकल 65 इलेक्ट्रॉनिक्स 50 इंस्टूमेंटेशन 15 सिविल 35 कुल 330

330 पदों में से 16 पद बैकलॉग हैं। 12 ओबीसी गैर-क्रीमी लेयर और 4 एसी के लिए हैं

योग्यता: संबंधित फील्ड में SICTE/UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/मानित विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग)/5 साल की एमटेक की डिग्री हासिल की हो। इसके अलावा आवेदकों के पास जिस फील्ड में डिग्री है, उसी विषय में साल 2024 या गेट-2025, गेट 2026 का स्कोर होना चाहिए। जो अभ्यर्थी अंतिम परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं या 2026 के दौरान अंतिम वर्ष/सेमेस्टर एग्जाम दे रहे हैं, वो भी अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन उन्हें सेलेक्शन के बाद अपनी डिग्री पूरी करने और मार्क्स प्रदर्शित करने होंगे

धर्म: 30 अप्रैल 2026 को सामान्य/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट की उम्र 26 वर्ष, ओबीसी की 29 वर्ष, एससी-एसटी की 31 वर्ष तक मान्य होगी। पीडबल्यूबीडी को 10 वर्ष तक की छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया: एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पद नियुक्ति के लिए कैंडिडेट्स को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए 1:12 के रेश्यो में गेट 2024, गेट 2025, गेट 2026 के मार्क्स के आधार पर लिस्ट बनाकर कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इंटरव्यू के बारे में ईमेल, एसएमएस के जरिए सूचित किया जाएगा। फाइनल सेलेक्शन केवल इंटरव्यू के बेस पर होगा

ट्रेनिंग के दौरान आपको प्रति महीने 74000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। किताबों के लिए कुल ३० हजार रुपये मिलेंगे। एनपीसीआईएल द्वारा रहने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ खाने का भी प्रबंध होगा। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद कैंडिडेट को साइंटिफिक ऑफिसर/सी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इस पोस्ट पर अभ्यर्थी को लेवल-10 के मुताबिक 56,100/- रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी। इसके साथ मंहगाई भत्ता और अन्य लाभ भी मिलेंगे। नोटिफिकेशन डाउनलोड करें

इस वैकेंसी में कैंडिडेट्स नीचे बताए स्टेप्स के जरिए फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं
कम्पनी की आधिकारिक वेबसाइट www.npcil.nic.in पर पहले जाना चाहिए
यहां Career या Recruitment सेक्शन में जाओ। अब संबंधित भर्ती के विज्ञापन के सामने Apply Now के लिंक पर जाएं
अगर आप पहली बार फॉर्म कर रहे हैं, तो पहले रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा करना होगा। इसके लिए आपकी वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर चाहिए होगा
इन दोनों के साथ आपकी कुछ बेसिक सी जानकारी पूछी जाएंगी। इन्हें भरकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड क्रिएट कर लें

अब लॉगइन करें और बाकी बचा हुआ एप्लिकेशन फॉर्म भी भरना शुरू करें
फॉर्म फिलिंग के टाइम ध्यान रखें कि आपकी डिटेल्स आपके सर्टिफिकेट के मुताबिक ही होनी चाहिए
इसके बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन जमा कर दें
आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालना बिल्कुल ना भूलें

इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं

 

 

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']