High Court Jobs 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और खासकर लॉ फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने एसोसिएट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए कुल 28 पद भरे जाएंगे. आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और इसकी शुरुआत 16 अप्रैल से हो रही है. इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए, जिसमें कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट की इंग्लिश टाइपिंग जरूरी है
जो उम्मीदवार पहले से वकालत कर रहे हैं, उनके लिए कम से कम 5 साल का अनुभव बॉम्बे हाई कोर्ट या उसके अधीनस्थ कोर्ट में होना चाहिए.जिन उम्मीदवारों को इंग्लिश शॉर्टहैंड (80 शब्द प्रति मिनट) और टाइपिंग (35 शब्द प्रति मिनट) आती है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी.साथ ही मराठी भाषा का जानकारी होना भी एक प्लस पॉइंट माना जाएगा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष तय की गई है.महाराष्ट्र राज्य में एससी, एसटी, ओबीसी और एसबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की आयु में छूट मिलेगी। आयु की गणना आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार की जाएगी
इस भर्ती के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को समान शुल्क देना होगा.जनरल, ओबीसी, एससी और एसटी सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये रखा गया है
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा।सबसे पहले लिखित परीक्षा या स्क्रीनिंग टेस्ट होगा, जो 100 अंकों का होगा.इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू यानी वाइवा-वॉइस के लिए बुलाया जाएगा, जो 50 अंकों का होगा. अंतिम चयन दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा
इस पद पर चयनित उम्मीदवारों सैलरी 92,960 रुपये से लेकर 1,36,520 रुपये प्रति माह तक होगी.इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे. यह एक स्थिर और सम्मानजनक सरकारी नौकरी मानी जाती है.
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










