15 साल के वैभव ने मचाया धमाल अब बेंगलुरु के खिलाफ हिसाब चुकता करेंगे

15 साल के वैभव ने मचाया धमाल अब बेंगलुरु के खिलाफ हिसाब चुकता करेंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिस अंदाज में वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था, उसी अंदाज में उन्होंने नए सीजन की शुरुआत भी की है. राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के ओपनर वैभव ने आईपीएल 2026 के शुरुआती 3 मैचों में ही चौके-छक्कों की बारिश करते हुए अपने विध्वंसक अंदाज को जारी रखा है और इस पूरे सीजन के लिए सभी टीमों को चेतावनी दे दी है. सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बाद अब वैभव के निशाने पर मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जिससे वैभव को अपना 351 दिन पुराना हिसाब बराबर करना है

शुक्रवार 10 अप्रैल को IPL 2026 के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और बेंगलुरु की टक्कर होगी. गुवाहाटी में होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया के मौजूदा स्टार विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल और भविष्य के सितारे वैभव सूर्यवंशी एक साथ मैदान पर होंगे. इन तीनों ने ही मौजूदा सीजन में धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपनी-अपनी टीमों को सभी मैच जिताए हैं. ऐसे में एक ही मैच में तीनों का जलवा देखने के लिए उत्सुकता और उत्साह जबरदस्त है

इसमें भी वैभव सूर्यवंशी के लिए ये मैच बहुत खास है क्योंकि इस मैच में वो पिछले सीजन का बदला पूरा कर सकते हैं. अपने पिछले ही मैच में वैभव ने मुंबई के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों में 39 रन बनाए थे. पिछले साल वैभव मुंबई के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके थे. ऐसे में इस साल उन्होंने MI से तो हिसाब बराबर कर लिया. अब यही हिसाब उन्हें RCB से बराबर करना है

बीते सीजन 24 अप्रैल को बेंगलुरु और राजस्थान की टक्कर हुई थी और वैभव इस मैच का हिस्सा थे. उस मैच में 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव ने 2 छक्के लगाकर शुरुआत तो तेज की थी लेकिन फिर 12 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए थे. उन्हें दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने बोल्ड किया था. ऐसे में अब वैभव उस मैच की कसर इस बार पूरी करना चाहेंगे और खास तौर पर भुवनेश्वर उनके निशाने पर होंगे

इस सीजन में वैभव ने अभी तक हर बार शानदार पारी खेली है। उनके स्कोर बड़े नहीं रहे हैं लेकिन उन्होंने टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाकर लगातार 3 जीत में बड़ी भूमिका निभाई है. वैभव के नाम अभी तक 3 पारियों में 122 रन हैं, जिसमें 52 रन का सबसे बड़ा स्कोर शामिल है. वो अभी तक सबसे ज्यादा 11 छक्के और 10 चौके जमा चुके हैं, जबकि उनका स्ट्राइक रेट भी सबसे ज्यादा 249 का है.

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']