IPL 2028 ऑक्शन से पहले हलचल वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी खबर सामने

IPL 2028 ऑक्शन से पहले हलचल वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी खबर सामने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय क्रिकेट का भविष्य वैभव सूर्यवंशी है सूर्यवंशी विश्व क्रिकेट का भविष्य हैं मगर IPL खुद वैभव का भविष्य किस टीम में है राजस्थान रॉयल्स में ही वैभव अपने क्रिकेट को आगे बढ़ाएंगे जिस टीम ने उन्हें पहचान दिलाई, उसमें ही वो अपने सफर को आगे बढ़ाएंगे? ये सवाल फिलहाल थोड़ा जल्दी लगता है लेकिन इतना जल्दी भी नहीं है क्योंकि सिर्फ एक साल में ही इस युवा बल्लेबाज ने अपनी छाप दुनियाभर के क्रिकेट पर छोड़ दी है. ऐसे में IPL की बाकी 9 टीम भी उन्हें अपना बनाने का कोई मौका नहीं गंवाना चाहेंगी. ऐसे में क्या वो विराट कोहली के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के अगले ‘पोस्टर बॉय’ हो सकते हैं

कम से कम वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच मनीष ओझा भी सोचते हैं कि बेंगलुरु, जो फिलहाल IPL चैंपियन है, 15 साल के स्टार बल्लेबाज की अगली मंजिल हो सकती है। TV9 के साथ एक एक्सक्लूसिव बातचीत में कोच मनीष ओझा ने कहा कि IPL का अगला बड़ा टूर्नामेंट जब भी होगा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने सुपरस्टार शिष्य के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा सकती है। खास तौर पर विराट कोहली के कारण फ्रेंचाइजी की ब्रांड वैल्यू को आगे भी बरकरार रखने के लिए ऐसा किया जा सकता है

बिहार की राजधानी पटना में ‘जेनेक्स’ एकेडमी चलाने वाले मनीष ओझा के पास ही वैभव ने क्रिकेट का ‘क,ख,ग…’ सीखा. ऐसे में वो वैभव के बारे में काफी कुछ जानते हैं और ये भी समझते हैं कि इस सितारे को अपने साथ शामिल करने के लिए हर टीम बेकरार होगी. राजस्थान और बेंगलुरु के मैच से पहले टीवी9 के इंटरव्यू में ओझा ने कहा, “(वैभव) अपनी भविष्य की टीम के खिलाफ खेलेगा. भविष्य में विराट कोहली जाएंगे तो उन्हें (RCB को) भी कोई नया रोल मॉडल चाहिए होगा

Ojha ने कहा कि RCB 2028 सीज़न से पहले एक मेगा ऑक्शन में उन पर दांव लगा सकती है। “अगले साल (2027 के अंत में) मेगा ऑक्शन है,” उन्होंने कहा। हर टीम को ब्रांड एम्बेसेडर चाहिए। राजस्थान रॉयल्स में जब तक वैभव और यशस्वी खेलते हैं, तब तक देखते हैं और फिर टीवी बंद कर देते हैं. चेन्नई में धोनी के बाद कौन देखना पसंद करता है. हो सकता है कि RCB वैभव को खरीदने के लिए पूरा जोर लगा देगी

तो क्या वाकई में वैभव की अगली टीम RCB होगी अगर ऑक्शन के तौर-तरीके को समझें और राजस्थान रॉयल्स के वैभव को तैयार करने में योगदान को समझें तो इसकी संभावना फिलहाल नहीं है. असल में हर मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीम को 4-5 खिलाड़ियों को रिटेन करने का विकल्प रहता है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स किसी भी हाल में वैभव को रिलीज नहीं करेगी. अब अगर वैभव खुद को रिलीज करने की रिक्वेस्ट करते हैं तो कहानी अलग हो सकती है. इसकी संभावना जरूर है कि वैभव को रिटेन करने के लिए रॉयल्स को 10-12 करोड़ तक खर्च करने पड़ें लेकिन उनकी फिलहाल टीम से बाहर जाने की संभावना नहीं है.

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']