AHSEC 12वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा असम बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान

AHSEC 12वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा असम बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

असम बोर्ड की बारहवीं परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है 28 अप्रैल को 12वीं कक्षा (उच्च माध्यमिक) का परिणाम असम उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) जारी करेगा। इसकी पुष्टि असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने की है। उच्च माध्यमिक परीक्षा के परिणाम 28 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे उन्होंने कहा। परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थियों को मेरी शुभकामनाएं। विद्यार्थी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं और परिणामों को आधिकारिक वेबसाइट site.sebaonline.org पर देख सकते हैं

सबसे पहले असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.sebaonline.org पर जाएं
फिर होम पृष्ठ पर HS Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
उसके बाद एडमिट कार्ड पर रोल नंबर, कैप्चा कोड और अपना रोल कोड दर्ज करें फिर सबमिट पर क्लिक करें
अब आपकी स्क्रीन पर आपका परिणाम दिखाई देगा
मार्कशीट में विषय वाइज अंक कुल प्राप्त अंक ग्रेड और पास/फेल स्थिति होगी
Result देखने के बाद मार्कशीट डाउनलोड करना और एक प्रिंटआउट निकालना न भूलें

12वीं कक्षा में शामिल हुए छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए पहले अपने मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स को खोलें और ASSAM12 डालें फिर अपना रोल नंबर डालें। अब संदेश को 56263 या 5676750 पर भेजें। SMS भेजने के बाद आपके फोन पर मैसेज के माध्यम से आपका उत्तर मिलेगा

पिछले कुछ वर्षों में असम बोर्ड ने बारहवें रिजल्ट को अलग-अलग तारीखों पर जारी किया है। 30 अप्रैल को पिछले साल यानी 2025 में कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित किए गए थे आर्ट्स स्ट्रीम में 81.03 प्रतिशत साइंस में 84.88 प्रतिशत कॉमर्स में 82.18 प्रतिशत और वोकेशनल स्ट्रीम में 68.55 प्रतिशत पासिंग था। साथ ही 2024 में 9 मई को बोर्ड ने परिणाम घोषित किए जिसमें आर्ट्स में 88.24% साइंस में 90.29% और कॉमर्स में 88.28% छात्र पास हुए थे 2023 में 6 जून को बोर्ड ने परिणाम घोषित किए जिसमें आर्ट्स में 84.96% कॉमर्स में 79.57% और आर्ट्स में 70.12% छात्र पास हुए थे

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']