पश्चिमी विक्षोभ से बिगड़ा मौसम भारत में बारिश और तूफान का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ से बिगड़ा मौसम भारत में बारिश और तूफान का अलर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली-NCR में मौसम फिर से बदलने वाला है IMBD ने कहा कि 3 से 5 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आज बादल छाए रहने के आसार हैं लेकिन बारिश नहीं होगी। दिल्ली में आज अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस का तापमान होगा। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में ये बदलाव हो रहे हैं।

IMMD ने अगले सात दिनों तक मौसम में भारी बदलाव की चेतावनी दी है। दक्षिण पूर्वोत्तर और पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश आंधी बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। 2 से 7 मई के बीच मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं गरज-चमक के साथ पंजाब हरियाणा दिल्ली राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने की संभावना है।

आज उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। 3 मई को IMMD ने कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं 4 और 5 मई को भी मेरठ गाजियाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की उम्मीद है।

आज मौसम विभाग ने कहा कि बिहार में कई जिलों में भारी गर्मी पड़ने की संभावना है और कई जिलों में हल्की बारिश होगी। आज आईएमडी ने कहा कि मुजफ्फरपुर दरभंगा समस्तीपुर वैशाली सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

आज मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में तेज हवाओं और हल्की-मध्यम बारिश की पूर्वानुमान लगाया है। कुछ जिलों में आले भी गिर सकते हैं। एमपी में भी ऐसा ही होगा।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश होगी। भारी बारिश का अलर्ट अरुणाचल प्रदेश असम मेघालय नागालैंड मिजोरम मणिपुर और त्रिपुरा में जारी किया गया है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज बारिश और 70 km/h की रफ्तार से आंधी की चेतावनी दी गई है।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']