Moradabad की खबरें उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक अजीब खबर आई है यहां बिलारी कोतवाली क्षेत्र में दो दोस्त युवतियां एक दूसरे के साथ रहने की कसम खा चुकी हैं। यह सिर्फ दो सहेलियों की दोस्ती नहीं है उनके बीच एक गहरा समलैंगिक प्रेम था जिसे वे अब विवाह में बदलना चाहती हैं। यह प्रेम कहानी उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक कार्यस्थल से शुरू हुई
यहां बिहार की एक युवती और एक बिलारी की युवती दोस्ती करने लगी। धीरे धीरे यह बंधन इतना मजबूत हो गया कि दोनों ने समाज और परिवार के भय को छोड़कर साथ रहने का निर्णय लिया है। दोनों परिवारों ने इसका विरोध किया जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। कानून की समस्याओं और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकारों के बीच पुलिस प्रशासन को भी असहाय महसूस होने लगा है। परिजनों और सामाजिक दुहाई के बावजूद युवतिया अपने निर्णय पर अडिग हैं
घंटों की बातचीत के बाद पुलिस ने दोनों के दस्तावेजों की जांच की तो वे कानूनन बालिग पाईं। युवतियों ने संवैधानिक अधिकारों को दो-टूक शब्दों में बताया। पुलिस ने कहा कि वे बालिग हैं इसलिए उन्हें अपना जीवनसाथी चुनने में पूरी स्वतंत्रता है। पुलिस ने भी परिजनों को कानूनी सीमा बताते हुए बताया कि किसी भी बालिग व्यक्ति को उसकी इच्छा के खिलाफ रोकना गैरकानूनी है। आखिर में दोनों दोस्त (प्रमिका) युवतियां एक दूसरे का हाथ थामकर अपनी इच्छा से साथ रहने के लिए चली गईं जिससे परिवार पूरी तरह लाचार हो गया इस प्रेम कहानी की चर्चा अब हर जगह हो रही है
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










