Noida समाचार ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लाखों लोगों को राहत मिली है लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे इस इलाके में अब बड़े कदम उठाए गए हैं छपरौला क्षेत्र में बिसरख रोड पर रेलवे पुल से एनएच-91 तक चार लेन सड़क बनाने की योजना को मंजूरी दी गई है और प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क निर्माण का काम जल्द ही शुरू होगा। रेलवे पुल इस मार्ग पर होने से जाम की समस्या होती है। इसी मार्ग पर मूर्ति चौक से छपरौला और गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहन निर्भर हैं औद्योगिक क्षेत्रों में भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से ट्रैफिक की स्थिति खराब हो जाती है और लोग घंटों जाम की समस्या से जूझते हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों ने लंबे समय से सड़क की चौड़ीकरण की मांग की है
चार लेन की सड़क बनाने की योजना है। ट्रैफिक का दबाव संतुलित रखने के लिए सड़क के दोनों ओर नई लेन और बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा। साथ ही जलभराव की समस्या को हल करने के लिए आरसीसी नालियों और पुलिया भी बनाए जाएंगे। करीब एक किलोमीटर के इस भाग की चौड़ीकरण से एनएच-91 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जाने वाले लोगों को सीधे लाभ मिलेगा
ग्रेटर नोएडा के सीईओ रवि कुमार ने कहा कि जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए एक निरंतर योजना बनाई जा रही है। इसके अंतर्गत सड़क बनाई जा रही है
प्राधिकरण ने बताया कि एक दूसरा रास्ता भी बनाया जा रहा है यह सेक्टर-16 ग्रेटर नोएडा से शुरू होकर चिपियाना बुजुर्ग गांव से होते हुए गाजियाबाद के लालकुंआ से NH-91 से जुड़ेगा। शाहबेरी और विजयनगर जैसे जाम वाले क्षेत्रों पर दबाव कम होगा और लोगों को आवाजाही में काफी राहत मिलेगी।
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










