NMC का बड़ा फैसला विदेशी मेडिकल डिग्री पर भारत में नए नियम लागू

NMC का बड़ा फैसला विदेशी मेडिकल डिग्री पर भारत में नए नियम लागू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत में मेडिकल एजुकेशन में एक बड़ा बदलाव हुआ है, जो डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने स्पष्ट रूप से कहा है कि भारत में केवल अंग्रेजी में मेडिकल पढ़ाई मान्य होगी। यह फैसला उन हजारों छात्रों को प्रभावित करेगा जो चीन, रूस और अन्य देशों में स्थानीय भाषा में एमबीबीएस कर रहे हैं. इस नए नियम का उद्देश्य मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी और मानकों को बेहतर बनाना है, ताकि भारत में डॉक्टरों की ट्रेनिंग एक समान और भरोसेमंद हो सके

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने कहा कि विदेश में मेडिकल पढ़ाई केवल अंग्रेजी में मान्य होगी। भारत में किसी विद्यार्थी की डिग्री अन्य भाषा में मान्यता नहीं पाएगी

भारत से हर साल हजारों विद्यार्थी चीन, रूस और पूर्व सोवियत संघ में चिकित्सा की पढ़ाई करते हैं। इनमें से लगभग 80 प्रतिशत छात्र स्थानीय भाषा में पढ़ाई करते हैं, जिससे अब उन्हें बड़ा झटका लग सकता है

एनएमसी ने विदेशों में मेडिकल शिक्षा देने वाले संस्थानों की जांच शुरू कर दी है. इसी कड़ी में उज्बेकिस्तान के चार विश्वविद्यालयों को ब्लैकलिस्ट भी किया गया है, जिससे छात्रों को सावधान रहने की सलाह दी गई है

भारत में मेडिकल कॉलेज काफी महंगा हो गया है प्राइवेट विश्वविद्यालयों में एमबीबीएस करना एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर सकता है। वहीं विदेशों में यही कोर्स लगभग 20 से 25 लाख रुपये में पूरा हो जाता है, जो छात्रों को आकर्षित करता है

विदेश जाने वाले छात्रों को पहले एक साल तक वहां की स्थानीय भाषा सीखनी पड़ती है. इसके बाद ही वो मेडिकल पढ़ाई शुरू करते हैं, जो कई बार समझ और क्वालिटी पर असर डाल सकता है

नए आदेश के अनुसार, जो छात्र अंग्रेजी माध्यम के बिना मेडिकल पढ़ाई करेंगे उन्हें भारत में NEET परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी इससे उनकी डॉक्टर बनने की राह मुश्किल हो सकती है.

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']