CBSE Board Result 2026 में बड़ा ट्विस्ट 20 अप्रैल से पहले जारी होने की संभावना

CBSE Board Result 2026 में बड़ा ट्विस्ट 20 अप्रैल से पहले जारी होने की संभावना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

2026 CBSE Board Result 10: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं बोर्ड का रिजल्ट कब जारी होगा इन दिनों बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और पैरेंट्स इस सवाल का जानना चाहते हैं. वहीं इसको लेकर कयासबाजी और अटकलों का दौर भी जारी है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 14 अप्रैल को जारी होगा. असल में सीबीएसई इस बार 12वीं बोर्ड से पहले 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. 12वीं बोर्ड का रिजल्ट मई में जारी होना है ताे वहीं 10वीं बोर्ड का एग्जाम मई में प्रस्तावित है. ऐसे में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल में प्रस्तावित है. ऐसे में 14 अप्रैल को 10वीं बोर्ड का रिजल्ट होने की संभावनाएं लगाई जा रही हैं

आइए देखें कि सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट में क्या बदलाव हुए हैं। आप 10 वीं में कितने अंक पास होते हैं? हम जानेंगे कि सीबीएसई 10वीं बोर्ड का दूसरा पेपर कब होगा। साथ ही आप सीबीएसई 10वीं बोर्ड के परिणामों को कैसे देख सकते हैं

CBSE 10th Board Result देखने के लिए पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse nic in पर जाएं
मुख्य पृष्ठ खुलेगा, उसमें से Class X Results 2026 लिंक पर क्लिक करें
नया वेब पेज खुलेगा, जहां आप अपना रोल नंबर और स्कूल नंबर भरें. जानकारी अपडेट करते ही रिजल्ट दिखाई देगा, जिसमें आप ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं

14 अप्रैल को CBSE 10th Board Result जारी होने की उम्मीद है। सीबीएसई ने अभी इस संबंध की कोई योजना नहीं बनाई है, जैसा कि कई मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है। सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी होने को लेकर पहले शिक्षा मंत्रालय से सैद्धांतिक मंजूरी लेगा, उसके बाद तारीख सार्वजनिक की जाएगी. ऐसे में 14 अप्रैल को रिजल्ट जारी होने की संभावनाएं नहीं हैं. हालांकि माना जा रहा है कि 20 अप्रैल से पहले रिजल्ट जारी हो सकता है

सीबीएसई ने इसी साल से 10वीं बोर्ड का सेकंड एग्जाम आयोजित करने की घोषणा की है, जिसके तहत 15 मई से 1 जून तक सीबीएसई 10वीं बोर्ड का दूसरा एग्जाम आयोजित हो सकता है. असल में पहले एग्जाम में शामिल स्टूडेंट्स ही अधिक से अधिक तीन विषयों में दूसरा एग्जाम दे सकते हैं

CBSE 10th Board Exam में पास होने के लिए विद्यार्थियों को कम से कम 33% अंकों की आवश्यकता होती है। जैसे, प्रत्येक विषय में 33% पास होने का नियम है, लेकिन कुल 33% पास होना चाहिए। अगर काेई स्टूडेंट् एक या दो विषय में 33 प्रतिशत से कम नंबर प्राप्त करता है तो उसे कंपार्टमेंट एग्जाम में बैठने का मौका मिलता है. वहीं दो से अधिक विषय में 33 फीसदी से कम नंबर हासिल करने वाले स्टूडेंट को फेल घोषित कर दिया जाता है.

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']