दिल्ली सरकार दिल्लीवालों को बड़ी राहत देने जा रही है. जहां पर दिल्ली जल बोर्ड की पानी की सप्लाई पर्याप्त नहीं है. वहां लोग अब जल्दी ही अपना खुद का बोरवेल लगवा सकते हैं और अगर पहले से बिना मंजूरी के बोरवेल लगवाया हुआ है तो उसको वैध करवा पाएंगे. नई ‘बोरवेल और ग्राउंडवॉटर एक्सट्रैक्शन पॉलिसी’ को लेकर दिल्ली सचिवालय में बुधवार को संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बैठक के बाद कहा कि वह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के स्पष्ट निर्देश हैं कि दिल्ली में पानी से जुड़ी व्यवस्थाओं को सरल और जनता के अनुकूल बनाया जाए. हमारी सरकार इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए पॉलिसी पर काम कर रही है, ताकि लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान न होना पड़े
बोरवेल लगाना आसान बनाया जाएगा
इस नीति में पुराने बोरवेल और अवैध बोरवेल भी शामिल होंगे
पूरे सिस्टम पर नज़र रखने के लिए एक “नियमन निकाय” बनाया जाएगा
सरकार कड़ी निगरानी करेगी ताकि पानी का दुरुपयोग न हो और ग्राउंडवॉटर लेवल बना रहे
दिल्ली सरकार और मंत्रियों ने कहा कि उनका लक्ष्य हर नागरिक को कानूनी और सुलभ पानी की सुविधा देना है। हम लगातार प्रयास कर रहे हैं ताकि किसी भी परिवार को पानी की कमी न हो
बता दें कि इससे पहले दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बजट सत्र के दौरान दिल्ली विधानसभा में इस योजना की सूचना दी थी और कहा था कि दिल्ली में कई जगह पर जलस्तर में सुधार आ गया है. साथ ही, भ्रष्टाचार के दौरान कुछ स्थानों पर अवैध रूप से बोरवेल चलाए जा रहे हैं। ऐसे में भ्रष्टाचार को खत्म करने और नए बोरवेल की अनुमति देने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा नई पॉलिसी लाई जाएगी.
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










