इंडियन बैंक SO भर्ती से लेकर UP VDO तक युवाओं के लिए कई मौके खुले

इंडियन बैंक SO भर्ती से लेकर UP VDO तक युवाओं के लिए कई मौके खुले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नौकरी सूचना: सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इस समय कई अहम अपडेट सामने आए हैं. बैंकिंग से लेकर राज्य स्तरीय भर्तियों और शिक्षक भर्ती परीक्षाओं तक, अलग-अलग क्षेत्रों में प्रक्रियाएं तेज हो गई हैं. जहां एक ओर इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती निकालकर उम्मीदवारों को आवेदन का मौका दिया है, वहीं उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट अपलोड का चरण शुरू हो चुका है. इसके साथ ही शिक्षक भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए नई तकनीकी व्यवस्था लागू की जा रही है, जिससे पूरी प्रक्रिया ज्यादा सख्त और निष्पक्ष होगी

सरकारी बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है. इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 350 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. इसमें आईटी, फाइनेंस, एचआर सहित कई विभाग शामिल हैं. अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और अनुभव तय है. चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए होगा, इसलिए समय रहते आवेदन करना जरूरी है

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 1468 पदों पर ग्राम पंचायत अधिकारी (VDO) भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट अपलोड प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब मेंस परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। यह निर्णायक चरण है जो उनकी योग्यता निर्धारित करेगा। योजना ने 7 अप्रैल 2026 से वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध कराया है। PET 2022 डिटेल या OTP के जरिए लॉगिन करके अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं। यहां क्लिक करके अधिक जानकारी प्राप्त करें

उत्तर प्रदेश एजुकेशन सिलेक्शन कमीशन (UPESC) ने UPTET, TGT-PTG और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षाओं की तैयारी को 2026 में तेज कर दिया है। परीक्षाओं को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए मुख्यालय में कमांड कंट्रोल सेंटर शुरू किया गया है, जिससे सभी केंद्रों की निगरानी होगी. सीसीटीवी कैमरों और बायोमेट्रिक अटेंडेंस का लाइव प्रसारण किया जाएगा. किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई होगी. इस नई व्यवस्था की शुरुआत 18-19 अप्रैल को होने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा से होगी

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']