महाराष्ट्र के नागपुर में RSS मुख्यालय के पास विस्फोटक मिलने से शहर में हाई अलर्ट लगा दिया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात है और मामले की जांच की जा रही है. वहीं फोरेंसिक टीम भी छानबीन कर रही है. बताया जा रहा है कि इलाके में एक बैग रखा था, जिससे 15 जिलेटिन स्टिक, 50 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर बरामद किए गए हैं. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया
सीए रोड पर नागपुर के दोसर भवन चौक क्षेत्र में भारी मात्रा में विस्फोटक मिला है। मेट्रो स्टेशन के पास एक घर के छोटे से गार्डन में एक बैग था, जिसमें पंद्रह जिलेटिन स्टिक, पन्द्रह डेटोनेटर और आठ कनेक्टर मिले थे
मंगलवार (7 अप्रैल) सुबह घर के मालिक की नजर इस बैग में रखी जिलेटिन स्टिक पर पड़ी, जिसके बाद उसने बिना देर के लिए फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और तलाशी ली और विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से जब्त कर लिया
पुलिस के अनुसार, विस्फोटक को यहां पिछले एक से डेढ़ महीने से रखा गया है। शुरूआती जांच में इनका हाल ही में काटोल क्षेत्र में हुआ विस्फोटक कंपनी हादसे से संबंध हो सकता है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और लोगों से पूछताछ की जा रही है
दरअसल, यह क्षेत्र बहुत संवेदनशील माना जाता है। इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का मुख्यालय डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर, जामा मस्जिद 200 मीटर पर, पोद्दारेश्वर राम मंदिर 500 मीटर पर है। इसलिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सावधान हो गईं
नागपुर पुलिस के सह आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी ने कहा कि मामले की हर ओर से जांच की जा रही है। उन्हें बताया कि किसने गार्डन में विस्फोटक रखा, इसके पीछे क्या मंशा थी और इसका इस्तेमाल कहां होना था।फिलहाल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और संदिग्धों की तलाश तेज की गई है।
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










