यूपी में 22 प्रस्ताव पास शिक्षामित्रों को राहत नए बस अड्डों और निवेश को हरी झंडी

यूपी में 22 प्रस्ताव पास शिक्षामित्रों को राहत नए बस अड्डों और निवेश को हरी झंडी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंगलवार (7 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस दौरान मंत्रिपरिषद द्वारा 22 प्रस्ताव पेश किए गए, इन सभी 22 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई. बैठक में शिक्षामित्रों का मानदेय 18 हजार रुपए और अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार रुपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का बढ़ा हुआ मानदेय 1 मई से दिया जाएगा.पिछले लंबे समय से यूपी के लाखों शिक्षा मित्र इस फैसले का इंतजार कर रहे थे. 1,42,929 शिक्षा मित्र राज्य में हैं, वहीं 24,717 अनुदेशक वर्तमान में राज्य में कार्यरत हैं

कैबिनेट बैठक में पीपीपी मॉडल पर 49 नए बस अड्डों के निर्माण को मंजूरी दी गई है. बताया जा रहा है कि ये बस अड्डे पूरी तरह एयरपोर्ट की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे. योगी सरकार के इस फैसले से राज्य के 52 जिले सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे, वहीं यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी

जानकारी के अनुसार, स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत मुफ्त टैबलेट के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। 25 लाख टैबलेट विद्यार्थियों को वितरित किए जाएंगे। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि अभी तक प्रदेश में 60 लाख स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं, वहीं अब 25 लाख टैबलेट और खरीदने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिली है

बैठक में औद्योगिक विकास विभाग की हाई पावर कमेटी की संस्तुतियों को मंजूरी दे दी गई है. इसके तहत राज्य के 9 जिलों में ₹15,189 करोड़ से अधिक के निवेश से 12 औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी. निवेश के लिए 8 प्रस्ताव पेश किए गए

OFB Technology Limited 589 करोड़ रुपये का निवेश करके शाहजहांपुर में एग्रो केमिकल्स बनाएगी
669 करोड़ रुपये का निवेश इंडिया ग्लाइकॉन्स लिमिटेड (गीडा) की एथेनाल उत्पादन क्षमता को बढ़ा देगा
बुंदेलखंड और यमुना अथॉरिटी परिसर में सोलर सेल और मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाने के लिए 3805 करोड़ का निवेश
269.31 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त करने वाली बिसलेरी इंटरनेशनल प्रा.लिमिटेड, प्रयागराज में स्थापित होगी
AGI कैन मैन्युफैक्चरिंग हाथरस, यूपीसीडा में 1128.72 करोड़ का निवेश करेगा
1146 करोड़ रुपये का निवेश, इंटीग्रेटेड बैटरीज इंडिया प्रा.लिमिटेड ने यमुना अथॉरिटी परिसर में सोलर सेल उत्पादन प्लांट बनाया है

पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, रामपुर और बिजनौर राज्यों में भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान विस्थापित होकर आए परिवारों को भारतीय नागरिकता देने की योग्यता के बारे में प्रस्ताव को मंजूरी मिली है
लखीमपुर खीरी में 2350 परिवार हैं, पीलीभीत में 4000 परिवार हैं, बिजनौर में 18 गांवों में 3856 परिवार हैं, और रामपुर में 16 गांवों में 2174 परिवार हैं
डॉ. अंबेडकर मूर्ति विकास कार्यक्रम की अनुमोदन। योजना का उद्देश्य अंबेडकर सहित विभिन्न महापुरुषों से जुड़े स्थानों पर स्थापित मूर्तियों का सुदृढ़ीकरण करना है
हर जगह 10 लाख रुपये खर्च करके सौंदर्यीकरण किया जाएगा
403 करोड़ रुपये प्रत्येक विधानसभा के लिए दिए जाएंगे
14 अप्रैल को हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम होंगे और योजना की जानकारी दी जाएगी

उत्तर प्रदेश सरकार एक जिला  एक मेडिकल कॉलेज योजना के तहत बलिया में मेडिकल कॉलेज बनाएगी. कॉलेज कारागार विभाग की जमीन पर खुलेगा।जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के रूप में मर्ज किया जाएगा. कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. प्रदेश में, अभी 81 मेडिकल कॉलेज है वहीं अब 82वां बनेगा. यह मेडिकल कॉलेज 437 करोड़ की लागत से, 14.05 एकड़ जमीन पर बनेगा

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']