गृह मंत्री अमित शाह आज से लद्दाख में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का पूजन और दर्शन यहां लेह में करेंगे लद्दाख में भगवान बुद्ध के अवशेषों की पहली वैश्विक प्रदर्शनी लगाई जा रही है। गृहमंत्री अमित शाह बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के अलावा लद्दाख की सुरक्षा स्थिति और विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। गृहमंत्री लेह में उपराज्पाल व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से लद्दाख के मौजूदा सुरक्षा हालात का जायजा लेंगे और लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए प्रशासन की तरफ से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी लेंगे
गृहमंत्री के दौरे के दौरान लद्दाख की अन्य स्थानीय मांगों पर भी चर्चा होगी और समाधान खोजा जाएगा। लद्दाख के स्थानीय संगठन लगातार तीन बातों की मांग कर रहे हैं संवैधानिक सुरक्षा प्रशासनिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों की पुनस्थापना
पिछले साल सितंबर में लेह में हुई हिंसक घटनाओं के बाद गृहमंत्री पहली बार लद्दाख जा रहे हैं। गृहमंत्री अपनी यात्रा के दौरान लद्दाख क्षेत्र के कुछ सामाजिक और प्रसिद्ध लोगों से भी मिल सकते हैं और कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं सूत्रों ने बताया
केंद्र सरकार ने हाल ही में लद्दाख के प्रमुख पर्यावरणविद्ध और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जोधपुर जेल से रिहा करके लद्दाख के स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करने का प्रयास किया है
कुशोक बकुला रिम्पोछे हवाई अड्डे पर लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने वरिष्ठ अधिकारियों और आध्यात्मिक गुरुओं के साथ मिलकर पवित्र अवशेषों का औपचारिक स्वागत किया। लद्दाख में भिक्षुओं ने विशेष प्रार्थनाएं कीं जबकि पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मीडिया से बात करते हुए LG सक्सेना ने कहा कि अवशेषों को आम जनता के सामने खोलने से पहले सुरक्षित रूप से सुरक्षित स्थान पर रखा जा रहा है। उनका कहना था कि आज बुद्ध के पवित्र अवशेषों को लद्दाख लाया गया था जहां उनका भव्य स्वागत हुआ था। उनका दावा था कि बुद्ध पूर्णिमा पर ये अवशेष दिखाई देंगे
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










