नौकरी डेस्क नई दिल्ली बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पदों पर भर्ती के लिए औपचारिक नोटिफिकेशन जारी किया है उम्मीदवार इन पदों के लिए BCECEB (ऑफिशियल वेबसाइट) पर आवेदन कर सकते हैं। 15 अप्रैल 2026 से इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करना शुरू हो गया है। 30 अप्रैल 2026 तक इच्छुक और योग्य व्यक्ति इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को 1 मई 2026 तक का समय दिया गया है
उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2026 से गणना की जाएगी। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष होगी। साथ ही उम्मीदवारों को आयु सीमा से छूट भी मिलेगी। OBC उम्मीदवारों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट मिलेगी जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट मिलेगी
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बायोकेमिस्ट्री में मेडिकल मास्टर ऑफ साइंस (डॉक्टर) की डिग्री साथ ही अन्य आवश्यक योग्यताएं पूरी करनी चाहिए
BCECEB ने सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पदों पर आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार निम्नलिखित कदमों की मदद से आवेदन कर सकते हैं
Bceceboard.bihar.gov.in नामक ऑफिशियल वेबसाइट पर पहले लॉगिन करें
अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्टर करने के लिए लिंक पर क्लिक करें
लिंक पर क्लिक करने के बाद पूरी जानकारी भरें
फॉर्म भरने के बाद पूरी जानकारी पढ़ें
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल देना चाहिए
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










