नौकरी डेस्क नई दिल्ली रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन प्रकाशित किया गया है 16 अप्रैल 2026 से आरबीआई में जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करना शुरू हो गया है। जो उम्मीदवार जूनियर इंजीनियर बनना चाहते हैं उन उम्मीदवारों के पास सुनहरा अवसर है
इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मई है। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इच्छुक और योग्य आवेदक आवेदन कर सकते हैं
01 अप्रैल 2026 से उम्मीदवारों की आयु निर्धारित की जाएगी। उम्मीदवारों की आयु २० से ३० वर्ष है
साथ ही उम्मीदवारों को आयु सीमा से छूट मिलेगी। ओबीसी एससी और एसटी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट मिलेगी दिव्यांग उम्मीदवारों को दस वर्ष की छूट मिलेगी
उम्मीदवारों को जूनियर इंजीनियर पदों पर आवेदन करने के लिए सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवारों को अन्य आवश्यक योग्यताएं भी होनी चाहिए
परीक्षा 06 जून 2026 को होगी। उम्मीदवारों से अंग्रेजी इंजीनियरिंग और रीजनिंग विषयों से 300 अंकों के 180 प्रश्न पूछे जाएंगे परीक्षा 150 मिनट की होगी
आरबीआई में जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार निम्नलिखित निर्देशों का पालन करके अपना फॉर्म भर सकते हैं
रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले www.rbi.org.in पर जाएँ
अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्टर करने के लिए लिंक पर क्लिक करें
इसके बाद सभी जानकारी दर्ज करें
अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें
अंत में एक प्रिंट आउट भी निकालें
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










