यूपी में 295 पदों पर बंपर भर्ती UPSSSC ने जारी किया बड़ा नोटिफिकेशन

यूपी में 295 पदों पर बंपर भर्ती UPSSSC ने जारी किया बड़ा नोटिफिकेशन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नौकरी डेस्क नई दिल्ली यूपीएसएसएससी ने एक अतिरिक्त भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है नोटिफिकेशन के अनुसार उत्तर प्रदेश होम गार्ड विभाग में ब्लॉक ऑर्गेनाइजर और प्लाटून कमांडर के कुल 295 पदों पर भर्ती की गई है इस भर्ती के लिए आवेदन 16 जून से शुरू होंगे और 6 जुलाई 2026 तक चलेंगे। शुल्क समायोजन और करेक्शन के लिए अंतिम तिथि 13 जुलाई है

इस भर्ती से कुल 295 नौकरी मिलेगी। इसमें से ब्लाक ऑर्गेनाइजर के लिए 243 पद और प्लाटून कमांडर के लिए 52 पद आरक्षित हैं

इस भर्ती में शामिल होने के लिए UPSSSC PET 2025 का प्रमाणपत्र आवश्यक है
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (अवैतनिक विभागीय कर्मचारी वर्ग)
न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी

पुरुष उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने के लिए 167.7 सेमी की न्यूनतम लंबाई और 78.8 सेमी (बिना फुलाया) और 83.8 सेमी (फुलाया) सीना होना चाहिए। SCT की लंबाई 160 सेमी होनी चाहिए और सीना 76.5 सेंटीमीटर (बिना फुलाया) और 81.5 सेंटीमीटर (फुलाया)। हिमालयीन क्षेत्रों से आने वाले उम्मीदवारों को 162.6 सेमी की न्यूनतम लंबाई और 76.5 सेमी (बिना फुलाये) और 81.5 सेमी (फुलाने पर) सीना होना चाहिए

महिला उम्मीदवारों की लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए पर्वतीय क्षेत्रों और एससी/एसटी वर्ग के लिए 147 सेमी होनी चाहिए। वजन कम से कम ४५ से ५८ किलोग्राम होना चाहिए

इस भर्ती में चयन करने के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद विद्यार्थियों को शारीरिक दक्षता की परीक्षा देनी होगी। फिजिकल टेस्ट क्वालिफाइंग होगा और पास होना आवश्यक होगा
उम्मीदवारों को ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के पदों पर चयनित होने पर पे लेवल 5 के अनुसार 29200 से 92300 रुपये प्रति माह मिलेंगे प्लाटून कमांडर पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल 6 के अनुसार मंथ सैलरी 35400 से 112400 रुपये तक मिलेगी भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ना चाहिए

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']