मजदूर प्रदर्शन में 500 से ज्यादा हिरासत सोशल मीडिया पर FIR से हड़कंप

मजदूर प्रदर्शन में 500 से ज्यादा हिरासत सोशल मीडिया पर FIR से हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Noida Today की खबर: नोएडा में मजदूरों के उग्र प्रदर्शन और आंदोलन को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. इस पूरे घटनाक्रम में अब एक नई परत सामने आई है, जिसमें कम उम्र के युवाओं की संदिग्ध भूमिका, सुनियोजित साजिश के संकेत मिले हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आंदोलन में शामिल कई युवक 18 से 20 साल की उम्र के थे, जो स्थानीय फैक्ट्रियों में ही काम करते हैं. वीडियो फुटेज में ये युवक पत्थरबाजी और तोड़फोड़ करते हुए नजर आए हैं

अधिकारियों का मानना है कि ये युवा या तो भीड़ से बह गए या किसी के उकसावे से आंदोलन में शामिल हो गए। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या इन युवाओं को जानबूझकर ढाल बनाकर भेजा गया था या नहीं

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि करीब 42,000 कर्मचारियों ने 83 स्थानों पर प्रदर्शन किया। 78 स्थानों पर सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस और प्रशासन ने लोगों को समझा-बुझाकर शांतिपूर्वक वापस भेज दिया, लेकिन कुछ जगहों पर हालात अनियंत्रित हो गए, जिससे आगजनी और पथराव की घटनाएं हुईं

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित कमेटी की एक उच्च स्तरीय बैठक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में हुई। इसमें मजदूरों के वेतन, ओवरटाइम, साप्ताहिक अवकाश और कार्यस्थल की स्थितियों जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई. अधिकारियों ने बताया कि मजदूरों की 5 में से 4 मांगें मान ली गई हैं, जबकि शेष मांगों के लिए बनी कमेटी ने अपनी समीक्षा शुरू कर दी है

आंदोलन के बाद पुलिस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अब तक लगभग 150 लोगों को राउंडअप किया गया है और 500 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है. सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर 200 अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है

कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि अफवाह फैलाने वाले दो सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR दर्ज की गई है. जांच में संकेत मिले हैं कि यह आंदोलन एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा हो सकती है, जिसमें बाहरी जिलों से आए लोगों ने भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की

पुलिस कमिश्नर ने स्वयं विभिन्न इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और स्पष्ट किया कि कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. प्रशासन ने श्रमिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि समस्याओं का समाधान बातचीत से ही निकाला जाएगा.

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']