Hindi Weather Update: अप्रैल महीने लगभग समाप्त हो गया है राजधानी दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत में भारी गर्मी है, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दोपहर में तेज धूप खिलेगी और आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है
IMMD ने इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून पर भी चिंता व्यक्त की है। विभाग ने कहा कि देश में जून से सितंबर के बीच सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। देश का दीर्घकालिक औसत (1971–2020) 87 सेंटीमीटर था, लेकिन इस दौरान लगभग 80 सेंटीमीटर बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. एम. महापात्र के अनुसार, इस बार मौसमी बारिश एलपीए के करीब 92% रहने की संभावना है, जिसमें 5% की कमी या बढ़ोतरी हो सकती है
14 से 17 अप्रैल के बीच असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. अरुणाचल प्रदेश में 14, 18 और 19 अप्रैल को भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है
जहां एक ओर गर्मी बढ़ेगी, वहीं पहाड़ी राज्यों में हल्की राहत मिल सकती है. 17 अप्रैल से 19 अप्रैल के दौरान हिमाचल प्रदेश में गरज और हल्की बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में 17 और 18 अप्रैल को मौसम बदल सकता है, जबकि जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 18 और 19 अप्रैल को बारिश के आसार हैं
14 अप्रैल से 15 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होने की संभावना है। 14 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच, दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आंधी, बिजली और हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, और ओडिशा के कुछ हिस्सों में 15 से 18 अप्रैल के बीच लू का असर देखने को मिल सकता है. आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में 19 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










