बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे आज से आम लोगों के लिए खुल जाएगा. यह दिल्ली से देहरादून को सिर्फ 2.5 घंटे में ले जाएगा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून में नवीनतम एक्सप्रेसवे का विधिवत उद्घाटन करेंगे। हालांकि, इस शानदार मार्ग पर गाड़ी दौड़ाने से पहले आपको परिवहन विभाग द्वारा जारी कड़े नियमों को जान लेना बेहद जरूरी है, वरना आपकी एक छोटी सी लापरवाही जेब पर भारी पड़ सकती है
परिवहन उपायुक्त शैलेश तिवारी ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे हाई स्पीड ट्रैफिक के लिए बनाया गया है क्योंकि सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। विभाग ने कुछ मार्गदर्शिका जारी की हैं। एक्सप्रेसवे के बीच में गाड़ी रोकना या मोड़ना सख्त मना है. यात्रियों को चढ़ने और उतरने के लिए पहले से ही अपने एंट्री और एग्जिट पॉइंट तय करने होंगे. एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा राजाजी नेशनल पार्क (Wildlife Zone) से गुजरता है. वन्यजीवों की शांति भंग न हो, इसलिए यहां हॉर्न बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित है
पूरे रास्ते में इलेक्ट्रॉनिक कैमरे लगाए गए हैं। गति सीमा पार करने या गलत दिशा में चलने पर ऑटोमैटिक चालान होगा। रात में वाहन चलाते समय लो बीम हेडलाइट का उपयोग अनिवार्य किया गया है ताकि सामने से आने वाले चालकों को असुविधा न हो
आशारोड़ी का एक्सप्रेसवे से देहरादून में प्रवेश करते समय तीव्र ढाल है। यहां ढलान पर तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए विभाग ने चेतावनी दी है कि वाहनों की गति को नियंत्रित रखें
चूंकि यह मार्ग अभी नया है और पेट्रोल पंप व गैराज जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, इसलिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि गाड़ी की सर्विस और ईंधन (Fuel) पहले ही चेक कर लें. टायरों में हवा का प्रेशर मानक के अनुसार रखें. तेज रफ्तार में घर्षण के कारण टायर फटने का खतरा रहता है. डाटकाली मंदिर के पास टनल क्षेत्र में गति धीमी रखें
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










