सरकारी नौकरी में बड़ा मौका NPCIL और SSC भर्ती 2026 ने खोले नए रास्ते

SSC ने निकाली 3003 पदों पर भर्ती जानें आवेदन और परीक्षा डिटेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नौकरी सूचना: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए हाल ही में कई अहम अपडेट सामने आए हैं, जो उनके करियर के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हैं. एक तरफ इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है, वहीं दूसरी ओर कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही SSC ने परीक्षा प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए नई आपत्ति प्रणाली लागू करने का भी फैसला किया है. पढ़ें जॉब अलर्ट

इंजीनियरिंग कर चुके युवा लोगों के पास सरकारी नौकरी का अच्छा मौका है। 330 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों को न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने भर्ती किया है। आवेदन 10 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल 2026 तक चलेंगे. चयन GATE स्कोर और इंटरव्यू के आधार पर होगा. ट्रेनिंग के दौरान 74,000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा और बाद में स्थायी नौकरी के साथ आकर्षक वेतन व भत्ते दिए जाएंगे

कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं. यह परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक चार चरणों में देशभर के केंद्रों पर आयोजित होगी. इसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, एसएसएफ और असम राइफल्स शामिल हैं. कैंडिडेट्स को अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा हफ्ते चुनने का विकल्प मिलेगा, जो 11 से 15 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगा

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने भर्ती परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए 2026 से नई आपत्ति प्रबंधन प्रणाली लागू करने का फैसला किया है. इसके तहत परीक्षा के बाद अस्थायी आंसर-की जारी होगी, जिस पर कैंडिडेट्स आपत्ति दर्ज कर सकेंगे और विशेषज्ञ उसकी जांच करेंगे. गलत या अस्पष्ट प्रश्न हटाकर सभी को पूरे नंबर दिए जाएंगे. एक से अधिक सही आंसर होने पर सही विकल्प चुनने वालों को नंबर मिलेंगे. सिलेबस से बाहर के सवालों पर भी सभी को नंबर देने का प्रावधान रहेगा

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']