Noida International Airport भर्ती 2026 में बड़ा मौका 2442 पदों पर आवेदन शुरू

Noida International Airport भर्ती 2026 में बड़ा मौका 2442 पदों पर आवेदन शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर काम की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है दसवीं और बारहवीं पास कैंडिडेट्स के लिए हजारों पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिससे फ्रेशर्स को भी अच्छे अवसर मिलेंगे। खास बात यह है कि इन पदों के लिए एविएशन या एयरलाइन्स से संबंधित कोई विशिष्ट डिप्लोमा आवश्यक नहीं है। महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। एयरपोर्ट पर जल्द ही उड़ान सेवाएं शुरू होने वाली हैं, ऐसे में यह भर्ती युवाओं के लिए करियर बनाने का सुनहरा अवसर साबित हो सकती है

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 2442 नौकरी के अवसर हैं। ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव और लोडर इन पदों में शामिल हैं। यह भर्ती खासतौर पर अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए फायदेमंद है

ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव पदों के लिए उम्मीदवार को बारहवीं पास करना होगा। इन पदों पर एज लिमिट 18 से 30 वर्ष है। वहीं, 10वीं पास लोडर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 20 से 40 वर्ष होनी चाहिए

ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव को प्रति महीने 25,000 से 35,000 रुपये मिलेंगे। जबकि लोडर पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये से 25,000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी

ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव पदों पर महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं. वहीं, लोडर के पद केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए रखे गए हैं

आधिकारिक वेबसाइट www.niasjewar.com पर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना आवश्यक है। इसके बाद, लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरने और फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने की आवश्यकता होगी

15 जून 2026 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि से पहले कोई आवेदन नहीं स्वीकार किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया को समाप्त कर लें

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']