NPCIL भर्ती 2026 में बड़ा मौका 330 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर सुनहरा अवसर

UPSSSC भर्ती 2026 विधान भवन गार्ड और फायरमैन में सुनहरा मौका जानें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए सरकारी क्षेत्र में शानदार नौकरी पाने का बेहतरीन मौका सामने आया है. भारत सरकार की नवरत्न कंपनी Nuclear Power Corporation of India Limited (NPCIL) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (ET-2026) के 330 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती की खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान ही अच्छा स्टाइपेंड मिलेगा और बाद में स्थायी नौकरी के साथ आकर्षक सैलरी और भत्ते दिए जाएंगे. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 तय की गई है

NPCIL में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 शाम 4 बजे तक निर्धारित की गई है

इस भर्ती के तहत कुल 330 पद भरे जाएंगे, जिनमें 314 रेगुलर और 16 बैकलॉग पद शामिल हैं. अलग-अलग इंजीनियरिंग ब्रांच के लिए पद इस प्रकार हैं

मैकेनिकल: 125 पद, इलेक्ट्रिकल: 65 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स: 50 पद, केमिकल: 40 पद, सिविल: 35 पद, इंस्ट्रुमेंटेशन: 15 पद

इन पदों को पाने के लिए उम्मीदवार को संबंधित क्षेत्र में बीई, बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। दोनों सामान्य और ओबीसी वर्गों के लिए न्यूनतम 60% अंकों की आवश्यकता होती है। चयन के लिए GATE 2024, 2025 या 2026 का वैध स्कोर जरूरी होगा

एज लिमिट की बात करें तो सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए अधिकतम आयु 26 वर्ष तय की गई है. ओबीसी को 3 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट मिलेगी

NPCIL में चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 74,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा. इसके अलावा 30,000 रुपये का बुक अलाउंस भी दिया जाएगा. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को साइंटिफिक ऑफिसर-C (ग्रुप-A) के पद पर नियुक्त किया जाएगा, जिसमें शुरुआती सैलरी 56,100 (लेवल-10) होगा. साथ ही डीए, एचआरए और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा

उम्मीदवारों का चयन GATE स्कोर के आधार पर इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्टिंग से होगा. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का अंतिम चयन इंटरव्यू के नंबरों के आधार पर किया जाएगा. आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये रखा गया है, जबकि महिलाओं, एससी/एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन पूरी तरह मुफ्त है.

 

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']