लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों पर महत्वपूर्ण घोषणा की रक्षा मंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव का संकट बेहद गंभीर है, लेकिन भारत में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतें किसी भी हालत में नहीं बढ़ेंगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की मजबूत कूटनीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सक्रियता के कारण भारत इस वैश्विक संकट से पूरी तरह सुरक्षित है
राजनाथ सिंह ने प्रदेश की राजधानी के एक स्कूल परिसर में बीजेपी के वरिष्ठ जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समझौते की बातें हो रही हैं, लेकिन संकट बड़ा है. यह कहना मुश्किल है कि यह कब तक चलेगा। फिर भी आज भारत के जहाज होर्मुज की खाड़ी से गुजर रहे हैं. इसका कारण हमारे अमेरिका और ईरान के साथ अच्छे संबंध भी हैं
उन्होंने आगे कहा कि अन्य देशों में पेट्रोल और एलपीजी की दिक्कतें बहुत बढ़ गई हैं, लेकिन भारत में ऐसा नहीं है. कुछ लोगों ने होर्डिंग लगाकर दुष्प्रचार फैलाने की कोशिश की, लेकिन जनता ने इसे खारिज कर दिया राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का श्रेय देश की जनता के सहयोग और प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता को दिया
राजनाथ सिंह ने लखनऊ के प्रति अपने गहरे प्रेम का जिक्र करते हुए कहा कि लखनऊवासियों से मिलकर हमेशा खुशी मिलती है। मेरे मन में यह शहर हमेशा रहता है। उन्होंने पिछले 10-12 वर्षों में लखनऊ में हुए अभूतपूर्व विकास की सराहना की और इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व का परिणाम बताया. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कार्यक्रम में कहा कि राजनाथ सिंह ने लखनऊ में घर जैसा माहौल बना दिया है. शिक्षा, रहन-सहन, खान-पान और यहां की संस्कृति सब शानदार है.
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










