ग्रेटर नोएडा में स्कूल बसों की भीषण टक्कर 12 बच्चे घायल

ग्रेटर नोएडा में स्कूल बसों की भीषण टक्कर 12 बच्चे घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज सुबह रूपवास गांव के पास ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में एक बड़ा और खतरनाक सड़क हादसा हुआ तेज रफ्तार बस ने स्कूल बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर शोर मच गया। इस हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए हैं, जबकि स्कूल बस का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि बस चालक के सिर में गंभीर चोट आई है

जानकारी के अनुसार, आमका रोड, रूपवास गांव के पास सुबह करीब 7 बजे यह दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि एक बस, जो रामाज्ञा स्कूल की बताई जा रही है, तेज रफ्तार में थी और चालक नियंत्रण खो बैठा. इसी दौरान सामने से आ रही जीसस मैरी स्कूल की बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. घटना के समय जीसस मैरी स्कूल की बस में करीब 25 बच्चे सवार थे, जबकि दूसरी बस खाली बताई जा रही है

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत दी और पुलिस को बताया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया और बस चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

हादसे के तुरंत बाद सभी घायल बच्चों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की टीम ने बताया कि ज्यादातर बच्चों को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन कुछ बच्चों को ज्यादा चोट लगने के कारण निगरानी में रखा गया है. उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है. वहीं इस हादसे में स्कूल बस का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसके सिर में गहरी चोट आई है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार चालक की हालत अभी नाजुक बनी हुई है

बच्चों के परिजन भयभीत होकर अस्पताल पहुंचने लगे। अस्पताल परिसर में बच्चों के अभिभावकों की भीड़ लग गई और सभी अपने बच्चों की हालत जानने के लिए परेशान नजर आए. हादसे में घायल बच्चों में शौर्य नगर, अभिषेक शुक्ला, मेघना शुक्ला, प्रज्ञा शुक्ला, जानवी शुक्ला, पीहू मित्तल और अनआयशा सहित कई अन्य बच्चे शामिल हैं

पुलिस टीम घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों बसों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना का कारण खोजने की कोशिश कर रही है। वहीं इस पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि आज सुबह करीब 7:00 बजे के आसपास डायल 112 पर पुलिस को सूचना मिली कि दो स्कूल बसों की आपस में भिड़ंत हो गई है

पुलिस ने सूचना मिलते ही सभी बच्चों को निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बस चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरी बस का चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश जारी है

इस हादसे ने एक बार फिर स्कूल बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था और ड्राइवर की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए.

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']