दिल्ली में गर्मी बढ़ेगी मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस हो सकता है आज दिन में तेज धूप रहेगी और मौसम शुष्क रहेगा बारिश संभव नहीं है 30 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। दिल्ली में आज अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस था
दिल्ली में आज मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस की उम्मीद है। हवा में अभी कुछ दिनों तक हल्की नमी बनी रहेगी, फिर तापमान बढ़ेगा। दिल्ली-एनसीआर में 18 अप्रैल तक बारिश नहीं होगी
पूर्वी यूपी में आज बारिश की संभावना मौसम विभाग ने बताई है। लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, नोएडा और गाजियाबाद में भी गर्मी बढ़ने की उम्मीद है।अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिस कारण गर्मी बढ़ेगी. आज दिन के समय तेज धूप रहेगी
IMBD ने कहा कि आज बिहार में बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान और गर्मी अब धीरे-धीरे बढ़ेंगे। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में लू चलने की भी संभावना जताई है
मौमस विभाग ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में गर्मी का अलर्ट जारी किया है. एमपी में 15 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में 3-5°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है. IMD के अनुसार आज से इन राज्यों में गर्मी बढ़ेगी. आज बारिश के आसार नहीं है. दिन में तेज धूप औल गर्म हवाएं चलने की संभावना है
हिमाचल प्रदेश में 17- 18 अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं आज उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। आईएमडी ने अनुसार बारिश होने के तापमान में गिरावट हो सकती है.
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










