Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 22: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के पहले 3 हफ्तों में काफी अच्छा कलेक्शन किया और अपनी कमाई से दुनियाभर के लोगों का ध्यान खींचा. भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में कमाई के मामले में इस फिल्म का जलवा देखने को मिला और फिल्म दूसरे नंबर पर रही. फिल्म ने रिलीज के साथ ही बता दिया था कि ये साल की ही नहीं बल्कि सिनेमा जगत के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म बनेगी. और देखते ही देखते फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच गई है
लेकिन फिल्म की कमाई में अब लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. अगर पहले पार्ट के कलेक्शन की बात करें तो उसकी तुलना में ये फिल्म कहीं भी नहीं टिकती है. आइए जानते हैं कि भारत और दुनियाभर में इस फिल्म ने 22 दिन में कितने कमा लिए हैं और फिल्म अपने पहले पार्ट के कलेक्शन की तुलना में अभी कहां पर है
धुरंधर 2 फिल्म की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 22वें दिन 7.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. लगातार दूसरे दिन धुरंधर 2 की कमाई 10 करोड़ रुपये से नीचे गई है. ऐसे में फिल्म को लेकर मेकर्स की चिंता बढ़ सकती है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का 22 दिनों का नेट कलेक्शन 1048.42 करोड़ रुपये का रहा है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म का 22 दिनों का ग्रॉस कलेक्शन 1255.23 करोड़ रुपये का रहा है. फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन की ओर रुख करें तो इस मामले में फिल्म ने 410 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ऐसे में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1665.23 करोड़ रुपये का हो चुका है
धुरंधर 2 फिल्म ने इतना कलेक्शन किया है कि अब भारत की सिर्फ 3 फिल्में इसके आगे हैं। लेकिन इसके बाद भी इस फिल्म की तुलना अगर 2025 में आई धुरंधर 1 से की जाए तो फिल्म इससे सिंगल डे कलेक्शन के मामले में पिछड़ती नजर आ रही है. दरअसल धुरंधर 2 ने रिलीज के 22वें दिन 7.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसकी तुलना में अगर बात करें धुरंधर फिल्म की तो इस फिल्म ने रिलीज के 22वें दिन कमाल का प्रदर्शन किया था और सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 करोड़ रुपये कमाकर दिखाए थे.
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










