Dhurandhra दो: जहां आदित्य धर की “धुरंधर” ने विश्व भर से 1300 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तो दूसरी ओर पार्ट 2 ने अबतक 1600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिलहाल हर एक्टर फिल्म की सफलता को एन्जॉय कर रहा है. अब इसी बीच पिक्चर में आतंकी जहूर मिस्त्री का रोल करने वाले विवेक सिन्हा चर्चा में आ गए हैं. पिक्चर के बाद एक्टर को काफी ट्रोल किया गया था, जिसके बाद उन्हें खुद पोस्ट करना पड़ा कि मैं पाकिस्तानी नहीं हूं… दरअसल फिल्म में उनका एक डायलॉग बहुत वायरल हुआ था- ‘हिंदू बहुत ही डरपोक कौम है’. हालांकि, फिल्म में हमजा (रणवीर सिंह) घर में घुसकर इस आतंकी को खत्म कर देता है
दरअसल ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर की विवेक सिन्हा के डायलॉग से ही शरुआत हुई थी. “पड़ोस में ही रहते हैं, जोर लगा लो और बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हैं,” वह कहते दिखे।” बस इसी डायलॉग के बाद एक्टर को सोशल मीडिया पर खूब गालियां पड़ीं, जिसके बाद उन्होंने अपना जवाब दिया और बताया कि वो कहां से हैं. साथ ही इस प्यार के लिए लोगों को शुक्रिया कहा
विवेक सिन्हा की ‘धुरंधर’ फीस को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं. कहीं लिखा 60 लाख, 80 लाख मिले, तो कहीं बताया जा रहा है कि 1 करोड़ फीस एक्टर को मिली है. अब विवेक सिन्हा ने फीस को लेकर खुद ही जवाब दे दिया है. वो कहते हैं- भाई इतना पैसा नहीं मिला है कसम से. यह सब मत डालो. मुझे धुरंधर से पैसा मिला है, अच्छा पैसा मिला है. जो एक्सपेक्टेड अमाउंट था, वो मिला है. लेकिन उतना पैसा नहीं मिला, और जो पैसा मिला था. वो खत्म हो चुका है. मुंबई में रहता हूं भाई और बहुत खर्चे हैं यहां. तो धुरंधर वाला सारा पैसा खत्म हो चुका है
दरअसल, अभिनेता का “धुरंधर” की शुरुआत में छोटा सा रोल था। पर जसकीरत सिंह रांगी का दोस्त ल्यारी पार्ट 2 में उनकी एंट्री करता है। उसके बाद इस किरदार की कहानी भी बढ़ती है. लेकिन क्लाइमैक्स से पहले ही हमजा आतंकी का काम तमाम कर देता है. हालांकि, अब हर कोई फिल्म की सक्सेस से खुश है और इसे एन्जॉय कर रहा है.
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










