एयरपोर्ट पर सलमान खान का रिएक्शन देखकर फैंस हुए हैरान वीडियो वायरल

एयरपोर्ट पर सलमान खान का रिएक्शन देखकर फैंस हुए हैरान वीडियो वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Salman Khan का वायरल वीडियो: हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म “मातृभूमि” को लेकर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान चर्चा में हैं इस फिल्म की रिलीज जून 2026 को हो सकती है। मेकर्स ने अभी तक कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की है। हाल ही में जामनगर एयरपोर्ट पर सलमान खान दिखाई दिए। इस दौरान उनका इंतजार कर रहे फैंस फोटो क्लिक कराने के लिए इकट्ठा हो गए. सलमान खान के एयरपोर्ट से कई वीडियोज सामने आए, जिनमें से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है और इसकी वजह भाईजान का गुस्सा है

सलमान खान बीते दिनों अनंत अंबानी के जन्मदिन के जश्न में शामिल होने के लिए जामनगर गए. इस दौरान उनके साथ उनकी बहन अर्पिता और जीजा आयुष शर्मा भी थे. जैसे ही भाईजान एयरपोर्ट पर पहुंचे, फैंस उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने लगे. लेकिन इसी दौरान एक फैन ने सलमान को गुस्सा दिला दिया, क्योंकि उसने एक्टर के कंधे पर हाथ रख दिया था

ये सलमान खान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान के साथ एक फोटो में एक प्रशंसक ने उनके कंधे पर हाथ रख दिया। इसे देखकर सलमान खान गुस्सा हो गया। उस प्रशंसक को फिर उनके सुरक्षा गार्ड ने वहाँ से बाहर निकाला। लेकिन पैपराजी की वजह से भाईजान ने अपने गुस्से को कंट्रोल करके मुस्कुराते हुए एक बच्चे के साथ फोटो क्लिक करवाई

विभिन्न सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “हाथ तो ऐसा रख रहा है जैसे सलमान खान के बचपन का दोस्त हो.” दूसरे यूजर ने लिखा, “गुस्सा आकर एकदम कंट्रोल कर लिया, अच्छा है.” वहीं, एक यूजर ने लिखा, “गुस्सा आने वाली बात ही है ये. उसको हाथ नहीं रखना चाहिए

 

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']