UPSSSC भर्ती 2026 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आवेदन प्रक्रिया शुरू

UPSSSC भर्ती 2026 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आवेदन प्रक्रिया शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अगर आप बारहवीं पास कर रहे हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह एक अच्छा अवसर है।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस नियुक्ति में कुल 722 पद भरे जाएंगे। खास बात यह है कि इसमें केवल वैध स्कोरकार्ड वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने PET 2025 परीक्षा दी है

इस भर्ती अभियान में 722 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इनमें विभिन्न वर्गों के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं। सामान्य वर्ग के लिए सबसे ज्यादा पद रखे गए हैं, जबकि SC, ST, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए भी आरक्षण का लाभ दिया जाएगा.यह भर्ती प्रदेश के आबकारी विभाग के अंतर्गत की जा रही है

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को बारहवीं कक्षा का प्रमाणपत्र होना चाहिए। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास होनी चाहिए. इसके अलावा, PET 2025 का स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है. जिन उम्मीदवारों ने NCC का ‘B’ सर्टिफिकेट लिया है या टेरिटोरियल आर्मी में कम से कम 2 साल सेवा की है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल तय की गई है. उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी मिलेगी

आबकारी सिपाही के पद के लिए शारीरिक फिटनेस बहुत जरूरी है.पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 167.6 सेमी होनी चाहिए, जबकि महिलाओं के लिए यह 152 सेमी तय की गई है (SC/ST महिलाओं के लिए थोड़ी छूट है).फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 4.8 किलोमीटर दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिलाओं को 2.4 किलोमीटर दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी

इस भर्ती में चयन के कई चरण होंगे। सबसे पहले PET स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मेन परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा
फिर लिखित परीक्षा होगी।लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) देना होगा. सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 वेतन मिलेगा। इसमें शुरुआती सैलरी 19,900 रुपये प्रति माह होगी, जो बढ़कर 63,200 रुपये तक जा सकती है. इसके अलावा सरकारी भत्ते भी मिलेंगे, जिससे कुल सैलरी और बेहतर हो जाती है

UPSSSC आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क समान है।हर कैटेगरी (सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, अनुसूचित जाति/जनजाति, पीडब्ल्यूडी) के उम्मीदवार को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा. आवेदन करते समय सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें और फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करें.फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें

 

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']