यूपीएसएसएससी (UPSSSC) उत्तर प्रदेश अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (UPSSSC) ने वन गार्ड पदों के लिए बहुत सी भर्तियां निकाली हैं नोटिफिकेशन यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर प्रकाशित किया गया है। याद रखें कि अगर आप इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक हैं और खुद को योग्य मानते हैं तो आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी और आवेदन करने की आखिरी तिथि 20 जुलाई है। यह भर्ती प्रक्रिया 708 पदों को भरेगी 647 वन रक्षकों और 61 वन्यजीव रक्षकों के लिए आरक्षित हैं
सामान्य वर्ग में 128 पद हैं अन्य पिछड़ा वर्ग में 279 पद हैं अनुसूचित जाति में 199 पद हैं अनुसूचित जनजाति में 10 पद हैं और EWS में 31 पद हैं
वर्ग सामान्य में चार पद अन्य पिछड़ा वर्ग में 36 पद अनुसूचित जाति में 19 पद अनुसूचित जनजाति में एक पद और EWS में एक पद है।
शिक्षा योग्यता इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट/12वीं कक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं
वयस्क सीमा यूपीएसएससी वन और वन्यजीव रक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को उम्र सीमा से छूट मिलेगी
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 25 रुपये का शुल्क देना होगा। यह शुल्क सामान्य ओबीसी एससी और एसटी श्रेणियों के लोगों पर लागू है
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा शारीरिक परीक्षण डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट की होगी और 200 प्रश्नों के साथ 200 अंकों का होगा। इसमें निगेटिव मार्किंग होगी इसलिए कैंडिडेट्स विचार कर ही उत्तर देंगे
दोनों पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे बैंड 5,200–20,200 रुपये और ग्रेड-पे 1900 के तहत 19,900 रुपये से 63,200 रुपये प्रति महीने की सैलरी दी जाएगी
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










