ईशान किशन की कप्तानी में SRH ने दिल्ली को हराकर मचाया तहलका

ईशान किशन की कप्तानी में SRH ने दिल्ली को हराकर मचाया तहलका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

SRH vs DC match के बाद IPL Points Table ईशान किशन जो आईपीएल में पहली बार कप्तानी कर रहा है सनराइजर्स हैदराबाद का जलवा जारी है टूर्नामेंट की धीमी शुरुआत के बाद अब सनराइजर्स ने गति पकड़ ली है और हर मैच में आगे बढ़ रहे हैं इस क्रम को जारी रखते हुए उसने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लगातार तीसरी जीत हासिल की। इस जीत से हैदराबाद ने IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में अपनी जगह बना ली

यह मैच हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में खेला गया था जहां सनराइजर्स ने पहली बार बैटिंग की। पिछले साल इसी मैदान पर शानदार शतक लगाने वाले टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने इस सीजन में भी अपनी विस्फोटक बैटिंग का जलवा दिखाया सनराइजर्स ने उनके नाबाद 135 रन की बदौलत 242 रन का बड़ा स्कोर बनाया जिसके जवाब में दिल्ली सिर्फ 195 रन तक पहुंच सकी

हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से धोया लेकिन राजस्थान रॉयल्स को भी झटका लगा। ये हैदराबाद की इस सीज़न में लगातार तीसरी और कुल चौथी जीत है। टीम ने अभी तक सात मैच खेले हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में उसकी स्थिति भी सुधरती जा रही है और अब पॉइंट्स टेबल में चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है राजस्थान को पीछे छोड़ते हुए

हैदराबाद भी अब 8 पॉइंट्स के साथ बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान की बराबरी पर है। हालांकि नेट रनरेट में अंतर के कारण राजस्थान से ऊपर निकल गया है और RCB से पीछे है। यदि दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो ये उनकी टीम की छह मैचों में तीसरी हार है और वे अभी भी छह पॉइंट्स के मालिक हैं। Delhi का नेट रनरेट इस हार से -0.13 हो गया है लेकिन वह अभी भी पांचवें स्थान पर है जबकि गुजरात टाइटंस छठे स्थान पर है। पंजाब किंग्स भी पहले स्थान पर है 11 पॉइंट्स के साथ

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']