पश्चिमी विक्षोभ का कहर जारी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ का कहर जारी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीते 24 घंटे में, देश भर में पश्चिमी विक्षोभ के दौरान बारिश हुई है। दिल्ली की राजधानी में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को दिल्ली में एक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने, हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस तक होगा। हालांकि, अगले पांच दिन यानी कि 13 अप्रैल तक बारिश की संभावना कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है

मंगलवार को दिल्ली में हल्की बारिश हुई। सफदरजंग और लोधी रोड पर 1.8 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि आयानगर, पालम, पीतमपुरा, पूसा, मयूर विहार और जनकपुरी सहित अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बारिश देखने को मिली. इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना बना रहा

पश्चिमी विक्षोभ ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर पर भी प्रभाव डाला है। कई स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है और ऊंचाई पर बर्फबारी हुई है। जम्मू क्षेत्र में तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है. रामबन जिले में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ा, वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है

मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम बदल गया है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है. चंडीगढ़ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब पांच डिग्री कम है. लुधियाना, पटियाला, अमृतसर और अन्य शहरों में भी तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया

राजस्थान में बारिश भी हुई, जोधपुर में 42.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। बादल लगातार छाए रहने से राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से कम है उत्तर प्रदेश में भी तेज हवाओं के साथ बारिश ने कई जिलों को प्रभावित किया है. राजधानी लखनऊ समेत अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है

आईएमडी के अनुसार 8 अप्रैल को उत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है. वहीं 9 और 10 अप्रैल को पहाड़ी राज्यों में छिटपुट बारिश और तेज हवाओं का असर बना रह सकता है. पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम सक्रिय रहेगा. 8 अप्रैल को पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है.

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']