Sunjay Kapur संपत्ति मामला 2025 में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का पूर्व प्रेमी और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया इसके बाद से ही उनकी 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति पर बहस देखने को मिली है फिलहाल यह विवाद सुप्रीम कोर्ट में है जहां हाल ही में सुनवाई हुई है। इस दौरान मामले पर चर्चा करने के बाद जस्टिस जे बी पारदीवाला की बेंच ने संजय कपूर की मां रानी कपूर को सलाह दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रानी की उम्र अब आठ दशक की हो गई है इसलिए उन्हें इस मामले में सेटलमेंट पर विचार करना चाहिए
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह मुकदमा लंबे समय तक चलेगा क्योंकि रानी कपूर की उम्र पहले से ही आठ दशक है। कोर्ट ने इसलिए मध्यस्थता करने की सलाह दी है। संजय कपूर की मां रानी कपूर और उनकी पत्नी प्रिया सचदेव के बीच एक विवाद चल रहा है जिसमें कोर्ट ने रानी को ये सलाह दी है। उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया लेकिन मध्यस्थता पर जोर दिया। इस मामले की सुनवाई अब अगले हफ्ते होगी
इस मामले में रानी कपूर ने प्रिया कपूर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की प्रिया सचदेव के खिलाफ रानी कपूर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया जहां मध्यस्थता की मांग की गई। याचिकाकर्ता का कहना है कि अचल संपत्ति और चल संपत्ति दोनों को सुरक्षित रखना चाहिए क्योंकि दोनों का गबन हो सकता है साथ ही याचिकाकर्ता ८० वर्ष की उम्र में हैं और इस मामले में बहुत समय लग सकता है। ऐसे में कोर्ट ने कहा कि दोनों पक्षों के हित में फिलहाल मध्यस्थता करके मामले का शांतिपूर्ण निपटारा करना चाहिए
यदि हम कपूर खानदान से जुड़ी हुई एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की बात करें तो 2003 में उन्होंने संजय कपूर से शादी की थी। लेकिन 2016 में 13 साल के बाद दोनों का तलाक हो गया। विवाहित कपल को दो बच्चे हुए समायरा कपूर और कियान कपूर। लंदन में पोलो खेलते समय संजय कपूर को 2025 में दिल का दौरा पड़ गया जिसके बाद से उनकी संपत्ति पर विवाद जारी है सुप्रीम कोर्ट के सुझाव का इस केस पर क्या प्रभाव होगा यह अब देखने वाली बात होगी
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










