SSC ने निकाली 3003 पदों पर भर्ती जानें आवेदन और परीक्षा डिटेल

SSC ने निकाली 3003 पदों पर भर्ती जानें आवेदन और परीक्षा डिटेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

SSC ने सेलेक्शन पोस्ट फेज-14 में हजारों पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है यह भर्ती केंद्रीय सरकार के कई मंत्रालयों और विभागों में नियुक्तियां करेगी। विशेष बात यह है कि इस बार परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव किया गया है, जिससे परीक्षा और अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित होगी। 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन पास विद्यार्थी अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं

3003 पदों पर भर्ती के लिए SSC ने ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। Candidates 4 मई तक आवेदन कर सकते हैं, और 5 मई तक फीस जमा करने की अंतिम तिथि है। 11 से 13 मई तक करेक्शन का अवसर मिलेगा अगर आवेदन में कोई गलती होती है। जून में कंप्यूटर आधारित परीक्षा होने की संभावना है

इन पदों में सामान्य वर्ग के 1534, ओबीसी के 667, एससी के 346, एसटी के 271 और ईडब्ल्यूएस के 185 पद शामिल हैं। कई पदों के लिए 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन की योग्यता आवश्यक है। एज लिमिट 18 से 25 वर्ष है, जबकि कुछ पदों पर 30 वर्ष

इस बार परीक्षा में सेक्शनल टाइमिंग प्रयोग किया गया है। रीजनिंग, जनरल नॉलेज, मैथ्स और अंग्रेजी के चारों विषयों में प्रत्येक 15 मिनट दिया जाएगा। परीक्षा में 100 प्रश्न और 200 नंबरों का समय 60 मिनट होगा

SSC ने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए स्लाइडिंग प्रणाली का उपयोग किया है। हाल ही में पहचान वैरीफिकेशन के दौरान 300 उम्मीदवारों में से 220 ने अपनी जगह चुनी, जबकि 80 ने इंतजार करना चुना

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']