गुरुवार सुबह सवा 10 बज यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के पहियों से अचानक धुआं उठने से मथुरा जंक्शन पर हड़कंप मच गया
सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन को मथुरा जंक्शन स्टेशन की थ्रो लाइन पर रुकवाया गया। गुरुवार सुबह करीब सवा 10 बजे कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के पहियों से धुआं निकलने की सूचना रेलवे अधिकारियों को मिली
मौके पर तकनीकी टीम और रेल अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि कोच बी-1 और बीई-1 के पहियों में लगे लेदर लाइनर के सुलगने से धुआं निकल रहा था। धुआं देखते ही कई यात्री कोचों से बाहर निकल आए
जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि समय रहते ट्रेन को रोक लिया गया, जिससे किसी बड़े हादसे को टाल दिया गया। रेलवे की तकनीकी टीम ने पहियों में लगे लेदर को ढीला कर स्थिति को नियंत्रित किया है
करीब 45 मिनट तक चली जांच और मरम्मत के बाद ट्रेन को सुबह 11 बजे सुरक्षित रवाना कर दिया गया
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










