फाइनल मैच छोड़कर फ्लाइट पकड़ना पड़ा भारी स्वानेपोल का करियर संकट में

फाइनल मैच छोड़कर फ्लाइट पकड़ना पड़ा भारी स्वानेपोल का करियर संकट में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Beyers Swanepoel: साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर बेयर्स स्वानेपोल पर बड़ा एक्शन लिया गया है. जोहान्सबर्ग की लायंस क्रिकेट टीम ने उनके साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है दरअसल, 29 मार्च को वांडरर्स स्टेडियम में टाइटंस के खिलाफ खेले गए वन-डे कप फाइनल में स्वानेपोल ने टाइटंस की पारी के 43वें ओवर के बाद बिना किसी चोट या बीमारी के मैदान छोड़ दिया था. वह इंग्लैंड के वोरस्टरशर काउंटी क्लब के साथ काउंटी सीजन खेलने के लिए फ्लाइट लेने जा रहे थे

इस फाइनल मैच के दौरान बेयर्स स्वानेपोल की गैरमौजूदगी चोट या अस्वस्थता से संबंधित नहीं थी, इसलिए लायंस को सब्स्टीट्यूट फील्डर की इजाजत नहीं मिली. टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा और वा आखिरी गेंद पर तीन विकेट से मैच हार गए. ऐसे में लायंस की टीम ने एक साल पहले ही बेयर्स स्वानेपोल के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है

स्वानेपोल ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) और अपनी टीम से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं लिया था, जिसकी वजह से वोरस्टरशर ने उन्हें टीम में शामिल नहीं किया और दूसरे खिलाड़ी को जगह दे दी. इससे पहले स्वानेपोल 2024 में केन्ट के लिए खेल चुके थे, जहां उन्होंने NOC के साथ ठीक से सीजन पूरा किया था

स्वानेपोल ने खुद माफी मांगते हुए कहा, ‘मैं प्राइड (लायंस) का प्रतिनिधित्व करते हुए मुझे बहुत पसंद आया और यह हमेशा मेरे दिल में खास जगह रखेगा. फाइनल में जो हुआ, उसके लिए मैं पूरी लायंस फैमिली से ईमानदारी से माफी मांगता हूं. मैं आश्वासन देता हूं कि इससे कई सबक सीखे गए हैं

वहीं, लायंस के कार्यकारी अधिकारी जोनो लीफ-राइट ने कहा, ‘यह सभी पक्षों के लिए एक खराब दौर रहा है, लेकिन हमने अब इस मामले को समाप्त कर दिया है, जिससे सभी आगे बढ़ सकें. लायंस क्रिकेट में हम हाईएस्ट प्रोफेशनल स्टैंडर्ड का पालन करते हैं और इस तरह के मामलों को बहुत गंभीरता से लेते हैं.

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']