स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया की जामिया यूनिट ने कर्मचारी कार्यालय की घोषणा की कड़ी निंदा की है मजहर ऑफिस ने कहा कि हर भारतीय के डीएनए में महादेव हैं ये बयान युवा कुंभ कार्यक्रम में RSS द्वारा दिया गया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जामिया के वीसी मजहर आसिफ ने अपने भाषण में कहा कि भले ही भारत में रहने वाले लोगों की भाषा संस्कृति स्थान और धर्म अलग हो सकते हैं फिर भी हम सभी भारतीय हैं क्योंकि महादेव का DNA हम सबके DNA में है। हालांकि इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस बयान के बाद तालियों से प्रतिक्रिया दी
साथ ही SFI ने इसे अवैज्ञानिक और प्रतिगामी विचार बताया। संगठन का कहना है कि जब विद्यार्थी युवा कुंभ का विरोध कर रहे थे उस समय प्रशासन ने कथित तौर पर कठोर कार्रवाई की गई
SFI का दावा है कि प्रॉक्टोरियल टीम ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों को घसीटा पीटा और दुर्व्यवहार किया। यही नहीं छात्र संगठन का कहना है कि भारी विरोध के कारण कार्यक्रम लगभग दो घंटे देरी से शुरू हुआ लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन कार्यक्रम में रहा
संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि छात्रों की लोकतांत्रिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा रही है जबकि RSS जैसे संगठनों के कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है जो विश्वविद्यालय में लोकतांत्रिक माहौल को खराब करता है
SFI ने VC और प्रशासन को जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि वे इस तरह की भड़काऊ और गैर-वैज्ञानिक बयानबाजी का विरोध करेंगे और छात्रों के खिलाफ हिंसा को रोकेंगे।
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










