IMDM ने दिल्ली-एनसीआर उत्तर प्रदेश हरियाणा मध्य प्रदेश बिहार और झारखंड में हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है 24 से 29 अप्रैल तक उत्तर भारत में दिन में तेज धूप के कारण तपिश और गर्मी बढ़ेगी मौसम विभाग ने कहा। आज दिल्ली में बारिश होने की संभावना नहीं है।
IMBD आज और कल हीटवेव अलर्ट जारी करेगा। दिल्ली में आज मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मौसम विभाग ने 24 से 26 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश में लू चलने की चेतावनी दी है। 26 के बाद मौसम यू-टर्न लेगा और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश की संभावना है। मौसम 27-28 अफ्रैल को नोएडा और गाजियाबाद में बदल सकता है।
बिहार में भी लोग भारी गर्मी से परेशान हैं। राज्य के छह जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी है। वहीं 25 से 26 अफ्रैल को पटना सहित कई जिलों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है जो लोगों को गर्मी से कुछ राहत देगी
गर्मी और तेज धूप के कारण एमपी और राजस्थान में लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। आज राजस्थान में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है और मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
MP भी हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही 26 अप्रैल के बाद मौसम बदल सकता है और 27 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने कहा कि 24 से 29 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश बर्फबारी और तेज हवाएं होने की संभावना है। वहीं 25 से 29 अप्रैल के बीच असम मेघालय अरुणाचल प्रदेश नागालैंड मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










