Bihar के डीएसपी Gautam Kumar का मामला: बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में सस्पेंडेड डीएसपी गौतम कुमार की जांच तेज हो गई है यह पूरा मामला आर्थिक अपराध इकाई (EOU) द्वारा जांच किया जा रहा है और अब तक की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस बीच गौतम कुमार के निजी संबंधों और कथित तौर पर उनसे जुड़े लोगों के नाम भी चर्चा में हैं
जांच के अनुसार, गौतम कुमार ने अपनी पत्नी रूबी कश्यप से प्रेम विवाह किया था. लेकिन इसके बाद भी उनके अन्य महिलाओं के साथ संबंध होने के आरोप सामने आए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्णिया की एक महिला के अलावा उसका एक और मुस्लिम महिला से लंबे समय से संबंध था. सूत्रों का दावा है कि गौतम ने मुस्लिम गर्लफ्रेंड के नाम पर कई महंगी जमीनें और संपत्तियां खरीदीं
गर्लफ्रेंड के नाम पर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक दो मंजिला इमारत भी शामिल है, जिसको लेकर आरोप है कि गौतम ने ही इसे खरीदा था. यह संपत्ति करीब 4200 स्क्वायर फीट में फैली बताई जा रही है और इसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है. जांच एजेंसी को यह भी जानकारी मिली है कि रजिस्ट्री भले ही शगुफ्ता के नाम पर की गई थी, लेकिन वास्तविक मालिक गौतम कुमार ही हैं. इसी आधार पर EOU ने संबंधित दस्तावेजों की जांच कर छापेमारी की कार्रवाई भी की
जांच में यह भी सामने आया है कि गौतम कुमार की कई संपत्तियां किशनगंज, पूर्णिया और आसपास के इलाकों में फैली हुई हैं. कोचाधामन, बेलवा और दिघलबैंक जैसे क्षेत्रों में भी उनके निवेश की बात कही जा रही है. वहीं, पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर इलाके में 2011 में खरीदी गई जमीन का भी जिक्र सामने आया है, जिसे बाद में बेच दिया गया था
सूत्रों के मुताबिक, गौतम कुमार रिटायरमेंट के बाद राजनीति में आने की योजना बना रहा था और किशनगंज क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था. गौरतलब है कि 29 मार्च को EOU ने गौतम कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था. इसके बाद 31 मार्च को उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की गई. 6 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया गया, जहां करीब 6 घंटे तक उनसे सवाल-जवाब हुआ. हालांकि, जांच अधिकारियों को उनके जवाब संतोषजनक नहीं लगे हैं और जल्द ही उसे दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










