Kushinagar से अधूरी खबर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर सात सिद्धार्थनगर (मल्लूडीह) से बुधवार को एक साथ छह लड़कियों के अचानक लापता हो का मामला सामने आया. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. एक साथ इन लड़कियों के गायब होने उनके परिजन काफी परेशान है. इलाके में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं. सभी लड़कियां एक ही गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं
परिजनों के मुताबिक, बुधवार को सभी लड़कियां एक साथ घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं. परिवार ने काफी तलाशी के बाद भी किसी का पता नहीं चला तो आसपास खोजबीन शुरू की। इसी दौरान एक परिवार के छोटे बच्चे ने बताया कि उसने सभी लड़कियों को हाईवे पर एक बस में चढ़ते हुए देखा था. इस सूचना के बाद कसया थाना पुलिस सक्रिय हो गई और गांव से बाहर जाने वाले मार्गों, बस स्टैंड तथा आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी
पुलिस सर्विलांस टीम भी लड़कियों की संभावित जगह खोजने में लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह और थाना प्रभारी आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर जरूरी जानकारी जुटाई और जल्द से जल्द लड़कियों को बरामद करने का भरोसा दिया. परिजनों ने साथ गई एक लड़की पर संदेह जताया है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी तरह के निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है
पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्विलांस और पुलिस बल को सक्रिय कर दिया गया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। 6 लड़कियों के साथ घर छोड़ने की घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। बेटियों के गायब होने से उनके परिजन बहुत परेशान हैं। अब तक, लड़कियों ने कहां और क्यों चली गई
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










