Salman Khan and Preity Zinta: प्रीति जिंटा उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जिनकी सलमान खान के साथ सालों से बहुत अच्छी दोस्ती है. दोनों अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं. यूं तो सलमान खान और प्रीति जिंटा बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा और सुपरहिट जोड़ियों में से एक हैं. जिन्होंने साथ मिलकर न जानें कितनी ही फिल्मों से लोगों को हंसाया और रुलाया है. ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ और ‘जान-ए-मन’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. साथ ही दोनों ने फैन्स को खूब सारे यादगार मोमेंट्स दिए हैं. वैसे तो प्रीति जिंटा लंबे वक्त से किसी भी बॉलीवुड फिल्मों में नहीं दिखी हैं.लेकिन प्रशंसक एक बार फिर सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी को देखना चाहते हैं। सलमान खान भी अक्सर प्रीति की IPL टीम पंजाब किंग्स को सपोर्ट करते हैं. साथ ही बीते दिन एक स्पेशल ट्वीट किया था. पर क्या आप जानते हैं प्रीति एक वक्त पर सलमान खान से बहुत डरती थीं. पर क्यों
13 अप्रैल को सलमान खान ने एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा था: “अच्छा काम जिंटा, बधाई हो जिंटा, टीम अच्छा खेल रही है।” लेकिन यह पहली नहीं है। साल 2014 का ट्वीट अक्सर वायरल होता रहता है, जब सलमान खान ने लिखा था- “जिंटा की टीम जीत गई क्या?” यह ट्वीट वायरल हो गया था और आज भी इंटरनेट पर सबसे पसंदीदा ट्वीट्स में से एक बना हुआ है. पर 11 साल पहले प्रीति जिंटा ने बताया था कि वो क्यों सलमान से डरती थीं
Preeti Jinta सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। साल 2015 में उन्होंने ट्विटर पर फैन्स के साथ एक सवाल-जवाब वाला सेशन रखा था. जहां बॉलीवुड के तीन खान्स के बारे में बातें बताई थी.शाहरुख खान को लेकर वो कहती दिखीं कि- वो इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जो किसी इमोशनल सीन के दौरान उन्हें रुला सकते हैं. दोनों ने साथ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और यह जोड़ी हमेशा लोगों की फेवरेट बनी रही. पर शाहरुख के अलावा सलमान खान के साथ भी प्रीति जिंटा बहुत जचती हैं. एक्ट्रेस ने भाईजान को लेकर कहा था कि- इकलौते एक्टर थे, मैं उनके साथ काम करने से पहले डरती थीं, वो थे मैं डर गया, मैं नहीं जानता क्यों। वास्तव में, यह ट्वीट काफी वायरल हुआ था
सलमान खान और प्रीति जिंटा की एक साथ पहली फिल्म ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ थी, जो साल 2000 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को राज कंवर ने डायरेक्ट किया था, जिसमें रानी मुखर्जी भी लीड रोल में थीं. साथ ही साल की सबसे बड़ी हिट में से एक थी
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










