केरल, असम और पुडुचेरी में वोटिंग कुछ घंटे बाद शुरू होगी 4 मई को नतीजे होंगे, जबकि असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। असम में गौरव गोगोई और हिमंत बिस्व सरमा के बीच संघर्ष चल रहा है। वहीं, केरल में एलडीएफ, यूडीएफ और एनडीए के बीच टक्कर है. पुडुचेरी में एनडीए और यूपीए के बीच कड़ा मुकाबला है
दो राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में कुल 1899 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है. असम में 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. केरलम में सबसे ज्यादा 863 उम्मीदवार किस्तत आजमा रहे हैं. वहीं पुडुचेरी में 294 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं
असम में इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है. असम में कुल वोटरों की संख्या 2.50 करोड़ है. इसमें 1.25 करोड़ पुरुष मतदाता हैं जबकि महिला वोटर्स की संख्या 1.25 करोड़ है. बहुमत का आंकड़ा 64 है. असम में पिछले 10 साल से बीजेपी की सरकार है. हिमंत बीजेपी के सबसे बड़े चेहरों में शुमार हैं जबकि गौरव अपने पिता की विरासत को बचाने और कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने के लिए सीधी चुनौती दे रहे हैं. 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद गौरव की लोकप्रियता खास महिला मतदाताओं के बीच बढ़ी है. असम में जलुकबारी, जोरहाट, शिवसागर, शिवसागर, दिसपुर, धुबरी, नगांव, मरियानी, करीमगंज, गुवाहाटी सेंट्रल जैसी सीटें हॉट हैं
पिनराई विजयन 2016 से केरल की मुख्यमंत्री हैं और एलडीएफ सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं केरलम में 2.7 करोड़ लोग मतदान करते हैं। यूडीएफ विपक्ष की भूमिका में है. यहां बहुमत का आंकड़ा 71 है. केरल में 2.71 करोड़ मतदाता एलडीएफ, यूडीएफ और एनडीए के 883 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. राज्य में 30 हजार 495 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं
राज्य में अभी तक एलडीएफ और यूडीएफ के बीच टक्कर होती रही है. मगर अब बीजेपी भी तेजी से अपनी जड़ें मजबूत कर रही हैं. राज्य में 2.71 करोड़ मतदाताओं में से 1.32 करोड़ पुरुष, और 1.39 करोड़ महिला मतदाता हैं. इसके अलावा 273 ट्रांसजेंडर वोटर हैं. राज्य में अगर हॉट सीटों की बात करें तो नेमम, मंजेश्वरम, पलक्कड़, कोट्टारक्करा, और त्रिशूर शामिल हैं, जहां कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती हैं
पुडुचेरी में 9.44 लाख लोगों की आबादी है 4.43 लाख पुरुष और 5 लाख महिला मतदाता हैं। इसमें 139 थर्ड-जेंडर वोटर भी हैं। बहुमत का आंकड़ा 16 यहाँ है। 294 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में NDA ने 44.2 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 16 सीटें जीती थीं, जबकि यूपीए के खाते में आठ सीटें आई थीं. एन रंगास्वामी ने चौथी बार सीएम पद की शपथ ली थी. सभी पोलिंग बूथ पर पोलिंग कर्मी पहुंच गए हैं. सभी राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










