पहलगाम हमले की बरसी पर PM मोदी का सख्त संदेश आतंकियों को कड़ी चेतावनी

पहलगाम हमले की बरसी पर PM मोदी का सख्त संदेश आतंकियों को कड़ी चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम हमले की पहली बरसी पर स्पष्ट संदेश भेजा है उनका कहना था कि निर्दोष लोगों की हत्या भुलाई नहीं जा सकती पहलगाम हमले में कोई दोषी नहीं था। हमले में मारे गए लोगों को भुलाया नहीं जाएगा। आतंकवादी लक्ष्य कभी पूरा नहीं होंगे। भारत आतंकवाद को कभी नहीं मानेगा। दुःख की घड़ी में हम देश के रूप में एकजुट हैं

22 अप्रैल एक वर्ष पहले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला हुआ था। बैसरन घाटी में आतंकियों ने 26 टूरिस्टों को मार डाला था। 22 अप्रैल 2025 की तारीख देश शायद कभी भूल नहीं पाएगा। उस दिन बैसरन की सुंदर वादियां अचानक चीखों और बारूद के धुएं से भर गईं। आतंकियों की गोलियां सिर्फ लोगों को मार डाल रही थीं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम हमले की पहली बरसी पर कहा कि आज के दिन हम पूरी गंभीरता और सम्मान के साथ पिछले साल हुए भयानक पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले उन बेकसूर लोगों को याद करते हैं। हर भारतीय आज भी अपने लोगों को खोने का दुख और दर्द महसूस करता है। मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन आतंकवाद है इसलिए हमें एकजुट होकर उसे हराना होगा। भारत आतंकवाद और उसके पनाहगारों के खिलाफ अपनी “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति को लागू करेगा

सेना ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर स्पष्ट संदेश दिया है। सेना के आधिकारिक सोशल मीडिया खाते ने कहा कि भारत के खिलाफ किसी भी कार्रवाई का जवाब तय है। हर हाल में न्याय होगा। ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी भी पोस्ट में दी गई। यह ऑपरेशन मई 2025 में आतंकियों के खिलाफ चला गया था और करीब 300 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र सर्च किया गया था। अभियान 93 दिनों तक चला। तीन आतंकवादी मार गिराए गए। ऑपरेशन अभी भी चल रहा है और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी

पूरे देश में दिल दहला देने वाली यह घटना हुई। कई परिवार टूट गए। घटना के बाद देश भर में गुस्सा फैल गया और जगह जगह विरोध प्रदर्शन हुए। पूरे देश में दिल दहला देने वाली यह घटना हुई। कई परिवार टूट गए। घटना के बाद देश भर में गुस्सा फैल गया और जगह जगह विरोध प्रदर्शन हुए

आज भी एक साल बाद भी उस दृश्य को याद करके दिल कांप जाता है। घाटी में पहलगाम हमले की पहली बरसी पर सुरक्षा उपायों को बढ़ा दिया गया है। खुफिया एजेंसियां अलर्ट की गई हैं। पर्यटक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ी है। ताकि किसी भी घुसपैठ या हमले की साजिश को जल्दी नाकाम किया जा सके इन क्षेत्रों के आसपास के जंगलों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिए गए हैं। भारत ने पहलगाम हमले के कुछ दिन बाद ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। 6 ,7 मई को भारत ने पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']