Patna High Court Recruitment 2026 टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर 53 वैकेंसी जारी

Patna High Court Recruitment 2026 टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर 53 वैकेंसी जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

2026 में Patna High Court Recruitment: अगर आप तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छा मौका है। पटना हाई कोर्ट ने ग्रुप C टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। यह उन युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है जो बिहार में रहना चाहते हैं और एक स्थिर, अच्छी सैलरी वाली नौकरी चाहते हैं। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने की अनुमति है। 1 अप्रैल 2026 से आवेदन करना शुरू हो गया है और आवेदन करने का अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 है। जमा करने की अंतिम तिथि 2 मई 2026 है

पटना हाई कोर्ट की इस भर्ती में 53 पदों को अलग-अलग सामाजिक वर्गों में बांटा गया है। इनमें से सबसे अधिक 24 पद सामान्य वर्ग के लिए हैं, जबकि 8 पद अनुसूचित जाति (SC) और 1 पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए हैं। इसके अलावा, पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 9 पद, पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 6 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 5 पद आरक्षित हैं

पटना हाई कोर्ट में इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स या कम्युनिकेशन में डिप्लोमा, आईटीआई या बीसीए की योग्यता होनी चाहिए. इसके अलावा, कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए। यही नहीं, आयु सीमा में न्यूनतम उम्र 18 वर्ष रखी गई है. सामान्य और EWS पुरुषों के लिए 37 वर्ष, सामान्य और EWS महिलाओं के लिए 40 वर्ष, BC/EBC के लिए 40 वर्ष और SC/ST वर्ग के लिए 42 वर्ष, जिसमें आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी

पटना हाई कोर्ट की इस भर्ती में सामान्य, BC, EBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 1100 रुपये देना होगा. SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को 550 रुपये देना होगा।साथ ही, चयनित उम्मीदवारों को 29,200 से 92,300 रुपये प्रति महीने की सैलरी के अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ मिलेगा

1  पटना हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट, patnahighcourt.gov.in, पर पहले जाएं।

2  फिर भर्ती विभाग में जाएँ।

3  अब 2026 तक तकनीकी सहायक भर्ती पर क्लिक करें।

4  नवीन आवेदन करके अपनी आवश्यक जानकारी भरें।

5  साइन इन करें और पूरा फॉर्म भरें।

6  फॉर्म में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

7  अब आवेदन फीस भरें, सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']