पीटीआई, नई दिल्ली Delhi University (DU) के दो कॉलेजों को एक बार फिर से बम धमकी मिली है। बम धमकी के बाद कॉलेजों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को तुरंत सूचना दी गई
दिल्ली पुलिस ने बताया कि Delhi University के रामजस कॉलेज और मिरांडा कॉलेज में बम की धमकी के बाद सोमवार को कॉलेज परिसर को खाली करा लिया गया
पुलिस ने बताया कि कॉलेज प्रशासन को एक ई-मेल भेजा गया था जिसमें उन्हें एक संभावित एक्सप्लोसिव उपकरण के बारे में सूचित किया गया था। पूरी तरह से तलाशी लेने के लिए स्निफर डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल लगाए गए हैं
वहीं, विद्यार्थी, कर्मचारी और फैकल्टी को एहतियात के तौर पर बाहर निकाला गया, और खोज प्रक्रिया अभी भी जारी है। दोनों कॉलेजों में पुलिस गहन जांच कर रही है। धमकी देने वाला व्यक्ति अभी पता नहीं चला है।
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










