लिंबायत जनसभा में ओवैसी का धमाकेदार भाषण सियासी हलचल तेज हुई

लिंबायत जनसभा में ओवैसी का धमाकेदार भाषण सियासी हलचल तेज हुई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात के लिंबायत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वोट एक अमानत है इसलिए इसका उपयोग अपनी जमात के लिए करें हमारे वोटों का इस्तेमाल करके गुजरात को बताओ कि हम लावारिस नहीं हैं हम लोग हैं और हमारी आवाज सुनी जाएगी। औवैसी ने कहा कि युवा लोगों को याद रखना चाहिए कि उनका नेतृत्व करने वाले व्यक्ति की बात सुनी जाएगी। यदि आपको लगता है कि हम बीजेपी को कांग्रेस को वोट देने से रोक सकते हैं तो आप गलत हैं

ओवैसी ने कहा कि AIMIM पार्टी संविधान के दायरे में रहकर बीजेपी को रोक सकती है और उन्हें हमारे अधिकार मानने पर मजबूर कर सकती है। अब उठकर अपने अधिकारों का दावा करना चाहिए। ओवैसी ने कहा कि मुझ पर आरोप लगाया जाता है कि मैं भारत के हर कोने में चुनाव लड़ता हूँ

सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कुछ लोगों का दावा है कि ओवैसी चुनाव लड़ते समय BJP को लाभ होता है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस 294 सीटों पर चुनाव लड़ रही है TMC 294 सीटों पर लेफ्ट फ्रंट 250 सीटों पर और ओवैसी की पार्टी 11 सीटों पर। भाजपा भी 294 सीटों पर चुनाव जीत रही है। मेरा चुनाव उन्हें परेशान करता है। 11 सीटें भूल जाओ 270 सीटें जीताओ और BJP को हराओ। कब तक आप इस समाज को अपने आप का नेतृत्व करने से रोकेंगे

ओवैसी ने कहा कि मुसलमान बंटवारे के लिए जिम्मेदार नहीं थे। वह लोग जो बंटवारे का कारण थे क्या कांग्रेस पार्टी में शामिल नहीं हैं मौलाना आजाद ने अपनी किताब इंडिया विन्स फ्रीडम में लिखा है कि वे नेहरू और गांधी से अपील की थी कि वे भारत का बंटवारा न करने दें

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

[the_ad id='305']