10 रुपये का एक पैकेट बिस्किट कितने का है जैसे डायलॉग्स से सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हुए यूट्यूबर शादाब जकाती एक बार फिर चर्चा में हैं शादाब ने रविवार 26 अप्रैल को मेरठ में 1mg गोल्ड शोरूम नामक अपने नए जकाती ज्वैलर्स के उद्घाटन पर भारी भीड़ जुटाकर कानून की जमकर धज्जियां उड़ाईं। नतीजतन हजारों की भीड़ ने शहर की सड़कों को घंटों जाम कर दिया जिससे पुलिस को हालात को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा
शादाब जकाती ने कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को अपने शोरूम का प्रचार करने के लिए आमंत्रित किया था नौचंदी थाना क्षेत्र की सड़कों पर इन सितारों को देखने की चाह में हजारों लोग उतर आए। भीड़ इतनी अनियंत्रित हो गई कि सामान्य लोगों को वहाँ से निकलना मुश्किल हो गया। सड़कों पर भगदड़ जैसा माहौल था जिससे कई लोग गिरते-पड़ते बचे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया। उस माहौल में कुछ असामाजिक लोगों ने वहां पहुंचे लोगों की मोटरसाइकिलें भी पार कर दीं
क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह भी उद्घाटन समारोह में उपस्थित थीं दर्शकों ने नेहा सिंह को कार्यक्रम स्थल पर देखते ही उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उत्सुक हो गए। स्थिति इतनी अनियंत्रित हो गई कि भीड़ को तितर बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को लाठियां भांजनी पड़ी
मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसपी सिटी विनायक भोंसले ने सख्त रुख अपनाया है। उनका कहना था कि कार्यक्रम को नौचंदी थाना क्षेत्र में आयोजित करने के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। शादाब जकाती और अन्य आयोजकों पर भीड़ जुटाने सार्वजनिक रास्ता रोकने और घंटों जाम लगाकर लोगों को परेशान करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है
पुलिस का कहना है कि फेमस होने का मतलब कानून को ताक पर रखना नहीं है। सोशल मीडिया स्टार्स को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए ताकि उनके वास्तविक सेंस की कमी से किसी की जान जोखिम में न पड़े।
Author: Neha Mishra
नेहा मिश्रा बीते कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता और न्यू मीडिया के क्षेत्र में हासिल की है। नेहा मिश्रा ने भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है।










